khatu shyam baba

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस दल पर भीड़ ने किया हमला, 4 गिरफ्तार

यौन हमले की पीड़िता की मां का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस का एक दल अस्पताल गया था। उस समय अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त बल मंगाने के लिए फोन करना पड़ा।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (15:09 IST)
Mob attacks police team in Thane district: महाराष्ट्र में ठाणे जिले (Thane district) के भिवंडी में यौन अपराध के एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे पुलिस दल पर मंगलवार को हिंसक भीड़ (violent mob) ने हमला कर दिया जिसके बाद करीब 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
हमले के सिलसिले में 4 गिरफ्तार : अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने हमले के सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों के पथराव से एक अधिकारी घायल हो गया और पुलिस के वाहन को नुकसान पहुंचा। यौन हमले की पीड़िता की मां का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस का एक दल अस्पताल गया था। उस समय अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त बल मंगाने के लिए फोन करना पड़ा।ALSO READ: भोपाल में दो पक्षों के बीच पथराव, लहराईं तलवारें, कई घायल
 
हालांकि जब तक अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तब तक भीड़ तितर-बितर हो चुकी थी। अपना अभियान जारी रखते हुए पुलिस बल आरोपी की तलाश में गया और उसने वरहलदेवी मंदिर क्षेत्र में 20-25 साल की उम्र के युवकों के समूह को खड़े देखा। जब अधिकारियों ने इन युवकों से पूछताछ की तो भीड़ ने शोर मचाना और धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। जल्द ही घटनास्थल पर और लोग एकत्र हो गए जिससे स्थिति और बिगड़ गई।ALSO READ: झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर पथराव, दहशत में यात्री
 
विवाद के दौरान हमलावरों में से एक ने एक पुलिसकर्मी पर पत्थर फेंका जिससे वह घायल हो गया। भीड़ ने सरकारी पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया और उसके शीशे तोड़ दिए। हमले के बाद सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

31 मार्च से पहले उपयोग करने पर 500 रुपए तक की PNG फ्री, संकट के बीच क्या है सरकार की योजना

कोच्चि से 180 नौसैनिक और श्रीलंका से 84 शव लेकर उड़ी ईरानी 'मिस्टीरियस फ्लाइट', सीक्रेट रूट से अमेरिका-इजराइल को दिया चकमा!

शौक पड़ा भारी! शख्स ने प्राइवेट पार्ट में डाली पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान, क्‍या है पूरा माजरा

रोबोट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोड पर चहलकदमी देख बिगडी थी 70 साल की महिला की तबीयत

ईरान में 7000 ठिकानों पर हमला, 100 से ज्यादा जहाज तबाह, डोनाल्ड ट्रंप ने किया मिलिट्री ऑपरेशन का खुलासा

नीतीश कुमार बने सांसद, बिहार की पांचों राज्यसभा सीट पर NDA का कब्जा

राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए नए नियम जारी, भक्तों के लिए बदले प्रवेश के दिशा-निर्देश

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

MP में हर विधानसभा में होंगे कृषि सम्मेलन, किसानों के लिए CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा प्लान

अगला लेख