khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

Advertiesment
ashok kharat
पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र और ग्रह दोष दूर करने का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर यौन शोषण के आरोप, करोड़ों की संपत्ति और बड़े नेताओं-कारोबारियों से संबंध। महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया ज्योतिषी का यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाला 67 साल का ज्योतिषी अशोक खरात अब सलाखों के पीछे है।
ALSO READ: क्या अपर्णा और प्रतीक यादव के बीच फिर खिल उठी है खुशियां?, आइसलैंड' में पिघली कड़वाहट, यूरोप की ठंडी हवाओं ने लगाया मरहम
पुलिस की जांच में उसके ऑफिस से दर्जनों अश्लील वीडियो मिलने के बाद मामला संवेदनशील हो गया है। उसकी करोड़ों की संपत्ति और ने इस केस को और रहस्यमय बना दिया है। अब SIT इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है और आशंका है कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। आरोपी के परिवार ने सभी आरोपों को साजिश बताया है। परिवार का कहना है कि ज्योतिष उसका पेशा नहीं बल्कि शौक था और कुछ लोग उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
 

अध्यात्म, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ की आड़ में गंदा खेल

67 साल का रसूखदार ज्योतिषी अशोक खरात अब पुलिस की गिरफ्त में है और उस पर आरोप है कि उसने आध्यात्म, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ की आड़ में कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण किया। मीडिया अशोक खरात उर्फ कैप्टन उर्फ भोंदू बाबा के काले कारनामों को खुलासा होने के बाद अब तक राज्य में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने अब मिले सबूतों के आधार पर खरात के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की हैं। सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में खरात के खिलाफ 35 साल की महिला के साथ यौन शोषण, वावी पुलिस स्टेशन (नासिक ग्रामीण) में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और शिरडी पुलिस स्टेशन (अहिल्यानगर) में अश्लील फोटो वायरल करने का केस दर्ज हुआ है।
 
 

नशीला पदार्थ देकर शोषण का आरोप

जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं की निजी परेशानियों का फायदा उठाता था। वह खुद को ज्योतिष, न्यूमरोलॉजी और धार्मिक अनुष्ठानों का बड़ा जानकार बताकर लोगों को भरोसे में लेता था। जिन महिलाओं को पारिवारिक, वैवाहिक या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होती, उन्हें वह अपने ऑफिस बुलाता और पूजा-पाठ के नाम पर नशीला पदार्थ देकर शोषण करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक वह कई बार महिलाओं को यह कहकर डराता था कि उनके पति की जान को खतरा है या ग्रह दोष के कारण बड़ा अनर्थ हो सकता है, और इसी डर का फायदा उठाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।  
 
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 27 साल की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसे कई बार पूजा के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। 
 

बरामद हुए 58 अश्लील वीडियो

 
मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब नासिक क्राइम ब्रांच ने आरोपी के ऑफिस की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां से खुफिया कैमरे, रिकॉर्डिंग सिस्टम और अब तक 58 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि यह संख्या और बढ़ सकती है और कई महिलाएं ब्लैकमेल का शिकार हुई होंगी।  
 

करोड़ों की संपत्ति भी जांच के दायरे में 

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि खरात के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की सम्पति है। अशोक खरात ने करीब 20 साल पहले मर्चेंट नेवी से रिटायर होने के बाद ज्योतिष का काम शुरू किया था। धीरे-धीरे उसने इसे हाई-प्रोफाइल कंसल्टेंसी का रूप दे दिया। उसके क्लाइंट्स में नेता, बिल्डर, बड़े कारोबारी और चुनाव लड़ने वाले लोग शामिल बताए जाते हैं। पुलिस के मुताबिक वह निजी कंसल्टेशन के लिए लाखों रुपये तक फीस लेता था और कई मामलों में उसकी फीस 50 लाख रुपए तक बताई जा रही है। इसी मॉडल के जरिए उसने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली, जो अब जांच के दायरे में है।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएमईजीपी योजना से बदली किस्मत, लखीमपुर की सरिता बनीं सफल उद्यमी