महाराष्ट्र में जीबीएस के मरीजों की संख्या हुई 207, कोल्हापुर में भी 1 महिला की मौत का संदेह

जीबीएस तंत्रिका संबंधी एक दुर्लभ विकार है जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (10:23 IST)
GBS syndrome: महाराष्ट्र में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के 2 मामले सामने आने के बाद इसके संदिग्ध और पुष्ट मामलों की संख्या 207 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 2 नए मामले सामने आने के बाद पुष्ट मामलों की संख्या 180 हो गई है जिनमें से 20 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है।ALSO READ: महाराष्ट्र में GBS के 2 और मामले आए सामने, जानें क्या हैं लक्षण
 
आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या 8 : हालांकि राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या 8 ही है लेकिन कोल्हापुर में इस बीमारी से 1 महिला की मौत का संदेह है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चांगिड तहसील निवासी 60 वर्षीय महिला की 13 फरवरी को मौत हो गई।
 
अधिकारी ने बताया कि उनके आधे शरीर (निचले हिस्से) में पक्षाघात (लकवा) हो गया था और उन्हें पहले चांगिड के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था और फिर कर्नाटक ले जाया गया। उन्हें 11 फरवरी को कोल्हापुर के एक अस्पताल में वापस लाया गया, जहां 2 दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।ALSO READ: मुंबई में GBS के कारण मौत का पहला मामला आया सामने, पुणे से लौटने के बाद हुई थी बीमारी
 
जीबीएस तंत्रिका संबंधी एक दुर्लभ विकार : जीबीएस तंत्रिका संबंधी एक दुर्लभ विकार है जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं। मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और कुछ निगलने या सांस लेने में भी दिक्कत होती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय की 42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार चुनाव के लिए एक समान चुनाव चिह्न के अनुरोध वाली याचिका पर मांगा जवाब

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

क्या पाकिस्तान ने किया सीजफायर, भारतीय सेना ने बताया सच

प्रयागराज में जल प्रलय से 7 हजार बेघर, हर साल बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएं तो सिर्फ चेतावनी हैं

अगला लेख