Maharashtra: राज ठाकरे ने हिन्दी भाषा को लेकर सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

ठाकरे ने कहा कि गुजरात में 3 भाषाओं का कोई फॉर्मूला नहीं है और स्कूलों में हिन्दी अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हिन्दी कुछ उत्तरी राज्यों की राजभाषा है और इसे महाराष्ट्र पर थोपना गलत है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 जून 2025 (15:43 IST)
Raj Thackeray's statement on Hindi language : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने राज्य के स्कूलों में हिन्दी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य बनाने पर बुधवार को सवाल किया कि छात्रों पर हिन्दी थोपने की क्या जरूरत थी? उन्होंने महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्कूलों से सरकार के जानबूझकर भाषायी विभाजन पैदा करने के छिपे हुए एजेंडे को विफल करने की अपील की। ठाकरे ने कहा कि हिन्दी कुछ उत्तरी राज्यों की राजभाषा है और इसे महाराष्ट्र पर थोपना गलत है, जहां मराठी का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।ALSO READ: RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान के बाद मुंबई में भड़का मराठी विवाद, BJP आई बचाव में
 
राज्य सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी करके कहा था कि राज्य में 1ली से 5वीं कक्षा तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में छात्रों को हिन्दी सामान्य रूप से तीसरी भाषा के तौर पर पढ़ाई जाएगी। ठाकरे ने यहां एक सम्मेलन में कहा कि अगर सरकार स्कूलों पर दबाव डालती है तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी। उन्होंने अंग्रेजी और मराठी का पिछला दो-भाषा फॉर्मूला जारी रखने की मांग की।
 
ठाकरे ने कहा कि परिणामों के लिए सरकार जिम्मेदार होगी : ठाकरे ने कहा कि परिणामों के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। यदि वह सोचती है कि यह हमारी ओर से चुनौती है तो ऐसा ही समझ लिया जाए। ठाकरे की पार्टी बैंकों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मराठी भाषा के उपयोग पर जोर देती रही है। ठाकरे ने सवाल किया कि हिन्दी के विकल्प की आवश्यकता क्यों है? स्कूल में उच्च कक्षाओं से ही हिन्दी हमेशा एक वैकल्पिक भाषा रही है। जो लोग इस भाषा को सीखना चाहते हैं, वे हमेशा ऐसा करते हैं। इसे छोटे बच्चों पर क्यों थोपा जाए?ALSO READ: मराठी नहीं बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने बैंक में किया हंगामा, मैनेजर को धमकाया
 
मनसे नेता ने कहा कि मैं इसके पीछे की राजनीति को नहीं समझ पा रहा हूं। उन्होंने सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र की आईएएस लॉबी ऐसा कर रही है ताकि उन्हें मराठी जानने की जरूरत ही न पड़े। ठाकरे ने कहा कि उन्हें संदेह था कि सरकार यू-टर्न ले सकती है, क्योंकि हिन्दी को अनिवार्य नहीं करने का निर्णय लेने के बाद उसने पहले कोई जीआर जारी नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हिन्दी पाठ्यपुस्तकों की छपाई जारी है।ALSO READ: महाराष्ट्र के स्कूलों में हिन्दी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य बनाया, हो रहा विरोध
 
ठाकरे ने कहा कि स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों के अलावा वह सरकार को भी नया आदेश वापस लेने के लिए पत्र लिखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंग्रेजी और मराठी का पिछला दो-भाषा फॉर्मूला जारी रहना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि मैं स्कूलों, अभिभावकों और सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे स्वार्थी राजनीतिक हितों के लिए जानबूझकर भाषायी विभाजन पैदा करने के सरकार के छिपे हुए एजेंडे को विफल करें। उन्होंने दावा किया कि निकट भविष्य में मराठी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।ALSO READ: उद्धव ठाकरे ने चेताया, महाराष्ट्र में हिन्दी को नहीं बनाने देंगे अनिवार्य
 
उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को, चाहे वे मराठी भाषी हों या नहीं, सरकार के इस फैसले का विरोध करना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि गुजरात में 3 भाषाओं का कोई फॉर्मूला नहीं है और स्कूलों में हिन्दी अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हिन्दी कुछ उत्तरी राज्यों की राजभाषा है और इसे महाराष्ट्र पर थोपना गलत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

इंस्टाग्राम पोस्ट पर अलर्ट के 8 मिनट के भीतर महिला के घर पहुंची पुलिस, आत्महत्या से रोका

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर 2 की मौत, 3 घायल

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में बम धमाका, 6 डिब्बे पटरी से उतरे

क्या ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में बढ़ेगी महंगाई, जानिए कौन सी चीजें होंगी महंगी और क्या पड़ेगा असर

FASTag पर नितिन गडकरी का बड़ा एलान, 15 अगस्त से शुरू होगा 3000 का वार्षिक पास

अगला लेख