शिवसेना नेता ने बताया, शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बने तो क्या होगा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 5 दिसंबर 2024 (14:35 IST)
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले शिवसेना के नेता उदय सामंत के बयान से राज्य की राजनीति गरमा गई। उन्होंने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेते हैं तो शिवसेना का कोई भी विधायक नई सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिवसेना के किसी भी विधायक का इरादा उपमुख्यमंत्री बनने का नहीं है तथा इस पद पर शिंदे ही होने चाहिए।
 
निवर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिवेसना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने संकेत दिया है कि वह उपमुख्यमंत्री के रूप में नई सरकार में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि राजनीतिक हल्कों में माना जा रहा है कि शिंदे उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। ALSO READ: सच हुई अमृता फडणवीस की भविष्यवाणी, मौसम भी बदला, देवेन्द्र की भी CM के रूप में वापसी
 
सामंत ने कहा कि यदि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करते हैं तो शिवेसना का कोई भी विधायक सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा। शिवसेना नेता ने कहा कि हमने शिंदे को भी बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनना ही चाहिए। उन्हें विश्वास है कि शिंदे उन सभी की मांग मान लेंगे।
 
भाजपा के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को गुरुवार शाम यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी जायेगी। अजित पवार भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। हालांकि शिंदे के नाम पर अभी भी संशय बना हुआ है। 
 
भाजपा नेता सुधीर मुंगतिवार ने एक बयान में कहा कि फडणवीस दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही 19 राज्यों के मुख्‍यमंत्री भी शामिल होंगे। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra : साइकल चालक की दुर्घटना में मौत, बीमा कंपनी ने परिजन से मांगा ड्राइविंग लाइसेंस, उपभोक्ता आयोग ने सुनाया यह फैसला

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिन पर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

पराली ने घोला इंदौर की हवा में जहर, घरों तक आया काला कचरा, IIT Indore ने किया था अलर्ट, क्‍यों नहीं हो रही कार्रवाई?

पिछड़ी जातियों को लेकर आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू ने किया यह वादा

ट्रंप टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, 9 जुलाई तक नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई हमला: तहव्वुर राणा को कितनी जल्दी सजा हो सकती है

प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान बिगड़ा मौसम, तेज आंधी से गिरा पंडाल, भगदड़ में 3 घायल

LIVE: बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

BJP-AIADMK गठबंधन तमिलनाडु में भ्रष्ट द्रमुक को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा : प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

अगला लेख