Hanuman Chalisa

बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहे हैं, उद्धव ठाकरे ने पूछा पीएम मोदी से सवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (16:27 IST)
मुंबई। शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को संसद को बताना चाहिए कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए भारत क्या कदम उठा रहा है। मुंबई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आलोचना करते हुए कहा कि उसका हिन्दुत्व केवल वोटों के लिए है।ALSO READ: महाराष्ट्र के मतदाता का मन क्यों नहीं पढ़ पाए उद्धव ठाकरे, अब क्या है चुनौती
 
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है, जहां पिछले कुछ महीनों में अल्पसंख्यक हिन्दुओं को हिन्सक हमलों का सामना करना पड़ा है। ठाकरे ने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में सुरक्षित हैं, लेकिन पड़ोसी देश में हिन्दुओं का क्या?ALSO READ: बालासाहेब का शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता : उद्धव ठाकरे
 
ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को संसद को बताना चाहिए कि भारत बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है। संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा दिया, तो उन्हें बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार भी रोकना चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख