महाराष्‍ट्र के परभणी में भड़की हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 दिसंबर 2024 (15:20 IST)
Parbhani violence news : महाराष्‍ट्र के परभणी में आंबेडकर के अपमान पर बुधवार को हिंसा भड़क उठी। शहर के कई इलाकों में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ हुई।  पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। एहतियान मोबाइल इंटरनेट बंद कर दी गई है। साथ बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।
 
बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। आरोपी ने मंगलवार को आंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थर फेकें थे। उस पर प्रतिमा के पास रखी संविधान प्रति को फाड़ने का भी आरोप है। 
 
पुलिस ने आंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थर फेंकने के आरोप में सोपान दत्ताराव पवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी घटना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने परभणी में जमकर उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारी आरोपी को फांसी की सजा की मांग कर रहे थे।

कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक यशवंत काले ने बताया कि आज दोपहर करीब एक बजे एक दुकान के बाहर पाइपों में आग लगा दी गई। भीड़ के हिंसक होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उन्हें तितर-बितर कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी पुलिस से मंगलवार की तोड़फोड़ की घटना के सूत्रधारों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं।
 
परभणी में आंबेडकर के अपमान के विरोध में हिंगोली में भी जमकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने शहर में सुरक्षा सख्‍त कर दी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। 
 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख