गांधीजी और भगवा वस्त्र!

Webdunia
FILE

बात आजादी के आंदोलन के समय की है। स्वामी सत्यदेवजी, जिन्हें बाद में स्वामी सत्यदेव परिव्राजक के नाम से जाना जाता रहा, महात्मा गांधी की कार्यशैली से बहुत प्रभावित थे।

स्वामीजी अमेरिका से नए-नए आए थे। एक दिन उन्होंने बापू से कहा, हम आपके आश्रम में रहकर आपके साथ ही जनता की सेवा करना चाहते हैं।

गांधीजी ने अत्यंत आत्मीयता से स्वामीजी से कहा, सत्यदेवजी! यदि मेरे साथ रहकर आप जनता की सेवा करना चाहते हैं तो आपको संन्यास के ये भगवा वस्त्र उतारना पड़ेंगे। गांधीजी के ये शब्द सुनते ही भगवा वस्त्रधारी स्वामी सत्यदेवजी को बड़ा आघात लगा। वे बोले, यह कैसे हो सकता है? मैं संन्यासी हूं। भगवा वस्त्र कैसे उतारूं?

गांधीजी ने पुनः समझाया, मैं सन्यास छोड़ने की बात नहीं कहता। मेरी बात समझिए। इस भारत देश की जनता भगवा वस्त्रधारियों की सेवा करती आई है, उनसे सेवा नहीं करवाती। वह आपसे सेवा नहीं करवाएगी। संन्यास तो मानसिक चीज है। संकल्प की वस्तु है। मेरे कथन पर विचार कीजिए।

FILE
भगवा वस्त्र और जनसेवा को लेकर गांधीजी के इन वचनों से स्वामी सत्यदेवजी को विचलित देख काका कालेलकर ने स्वामीजी से कहा, बापू के वचनों का शांति से मनन करें। इसमें संदेह कहां है कि देश की जनता सदियों से भगवा वस्त्र धारण करने वालों पर अगाधश्रद्धा रखती आई है।

स्वार्थ एवं अज्ञानवश इसका दुरुपयोग कर जनभावना का शोषण भी किया है। रावण का उदाहरण सामने है। साधु के वेश में आए रावण से सीता माता तक धोखा खा गई थीं।

स्वामी सत्यदेव ने तनावमुक्त होकर मुस्कराते हुए कहा, वस्त्रों से सेवा और श्रद्धा के मध्य मुझे बापू के वचनों पर पुनः आत्मचिंतन करना पड़ेगा।

- प्रस्तुति : प्रेमनारायण नागर

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

क्या है भरतपुर रियासत के पूर्व राजपरिवार की लड़ाई, जो कोर्ट की दहलीज तक आई?

Pune Accident को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, न्याय भी दौलत का मोहताज है

मातृशक्ति वंदन में नमो-नमो की गूंज, मोदी सरकार महिलाओं को बना रही है सशक्त

Kerala में भारी बारिश की चेतावनी, 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Fresh COVID wave : लोकसभा चुनावों के बीच Coronavirus को लेकर आई डरावनी खबर, KP.1, KP.2 वैरिएंट के मरीज मिलने से हड़कंप