Hanuman Chalisa

क्या गांधीवाद विवाद का विषय है?

Webdunia
ओशो द्वारा गांधी पर दिए प्रवचन को पढ़कर कुछ लोगों की धारणा यह है कि गांधीवाद को नहीं अपनाया जा सकता क्योंकि यह पीछे ले जाने वाला दर्शन है जबकि हमें महात्मा गांधी से प्रेम है।



उनके योगदान को हम सलाम करते हैं। जहां तक अहिंसा के दर्शन की बात है तो यह जैन और बौद्ध दर्शन का ही दोहराव है। हालांकि यह बात तो गांधी जी ने भी कही थी कि मेरे पास सिखाने के लिए कुछ भी नया नहीं है।

हां, गांधी में कुछ नया था तो वह था आजादी या अपने ‍अधिकारों को प्राप्त करने के लिए धर्म की बातों का लाभ उठाना। उन्होंने सत्य और अहिंसा की उपयोगिता को समझते हुए उसे आजादी हासिल करने का हथियार बना डाला। उनके सत्याग्रह, सविनय, असहयोग और अहिंसात्मक आंदोलन का असर इतना व्यापक था कि अंग्रेजों को सोचने पर मजबूर होना पड़ा। गांधी से पूर्व तो यही माना जाता रहा कि क्रांतियां तो सिर्फ हथियारों से ही संभव है।


महात्मा गांधी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उन्होंने कठिन धार्मिक नियमों का पालन करते हुए राजनीतिक जीवन को एक नई दिशा दी। राजनीति में रहकर भी उन्होंने अपना संतत्व कभी नहीं छोड़ा, जबकि आजकल के संत धार्मिक मठों में रहकर भी राजनीति करने लगे हैं।




कुछ लोगों का मानना है कि महात्मा गांधी के कारण ही देश में हड़ताल, बंद, धरना आदि धारणाएं इस कदर फैली कि इससे हमारे देश को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है और अब हमारा मुल्क इससे त्रस्त हो चला है। इसके कारण बहुत सी कंपनियां बंद हो गई है और बंद के चलते देश पिछड़ता जा रहा है।

धरना या आरमण अनशन तो इतने प्रचलित हो चले हैं कि आए दिन किसी न किसी शहर में या प्रांत में इसका असर देखा जा सकता है और व्यक्ति, संगठन या समाज इसके माध्यम से अपनी अनुचित मांग के लिए राज्य से अशांति फैलाने में माहिर हो चले हैं। यह धारणाएं अब व्यापक रूप से सर्वहित को नुकसान पहुंचाती है।

अब तर्क यह दिया जा सकता है कि क्या फिर लोगों को अपने हितों की रक्षा करने के लिए अहिंसात्मक आंदोलन को छोड़कर हिंसात्मक दिशा में सोचना चाहिए। धरना, अनशन या सविनय असहयोग नहीं होगा तो लोग हिंसा का सहारा लेंगे, जो हमारे देश के लिए और भी कहीं ज्यादा नुकसानदायक ही होगा।

जो भी हो गांधीवाद के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तर्क जुटाएं जा सकते हैं। सोचने वाली बात यह है कि वर्तमान युग में गांधीवाद की आवश्यकता है या कि गांधी की तरह जीने की। हो सकता है कि कुछ लोग इन दोनों बातों में फर्क नहीं करते हो और कुछ करते भी हो, लेकिन आज के जीवन में तो देश, समाज और पर्यावरण का भला करने के लिए बहुत जरूरी है गांधी जैसी जीवन शैली अपनाना।

- ( वेबदुनिया डेस्क)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार