Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 मार्च 2025 (00:01 IST)
एक चौंकाने वाली घटना में महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार को अज्ञात लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब खडसे की बेटी अपने दोस्तों के साथ शहर के मुक्ताईनगर इलाके में एक 'यात्रा' (मेला) में गई थी, जहां अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। सुरक्षा गार्डों के प्रयासों के बावजूद अपराधी मौके से भाग निकले।
 
घटना के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री महिला कार्यकर्ताओं और लड़कियों के साथ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने पहुंची।
 
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने घटना की निंदा की और इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं केवल मुक्ताईनगर में नहीं बल्कि पूरे राज्य में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जब मेरी पोती ने मुझे इस बारे में बताया तो मैंने उसे खुद जाकर शिकायत करने को कहा। ऐसी घटनाओं में लड़कियां शिकायत दर्ज कराने से डरती हैं, इसलिए मैंने उसे भेजा। जब पुलिस ने इन अपराधियों को रोका तो उन्होंने पुलिस के साथ भी मारपीट की। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख