Festival Posters

जानिए किस डर के कारण रात भर सो नहीं पाए महात्मा गांधी?

Webdunia
अहिंसा के मार्ग को आजादी पाने का रास्ता बनाकर चलने वाले महात्मा गांधी राष्ट्रपिता के साथ-साथ महात्मा के संबोधन से सम्मानित हुए और यही उनके नाम की निरंतर चलने वाली पहचान बन गई।  
 
मोहनदास करमचंद गांधी से उनके महात्मा गांधी कहलाए जाने का श्रेय, रवीन्द्रनाथ ठाकुर को जाता है, जिन्होंने  सन् 1920 में गांधी को महात्मा का दर्जा दिया था। हालांकि यह बात और है कि इसस पहले 1908 में वही रवीन्द्रनाथ ठाकुर उन्हें दक्षिण अफ्रीका में आत्मसम्मान की अपील करने के लिए अपराधी करार दे चुके थे। और इस पर मोहर भी लग चुकी थी। 
 
उस वक्त लुई बोथा ने उस राजनैतिक फैसले को जायज ठहराया, जिसमें महात्मा गांधी को दो महीने तक के लिए जेल भेजने की बात कही जा रही थी। उनका कहना था कि भारतीय ''दुराग्रह'' को रोकने का यही एकमात्र तरीका है।
 
इसके लिए गांधी को दी गई सजा उनके लिए दहशत भरी रही। क्योंकि गांधी को यह धमकी दी गई थी, कि उनके साथ यौन दुराचार किया जाएगा। 
 
गांधी ने फोर्ड्‌सबर्ग की हमीदिया मस्जिद में 3,000 से ज्यादा लोगों के समूह को नए आव्रजन कानूनों के विरोध में अपने आवासीय परमिट जलाने के लिए प्रेरित किया था। इसके साथ ही अक्टूबर में उन्हें वर्जित क्षेत्र ट्रांसवाल में शांतिपूर्ण जुलूस का नेतृत्व करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
 
तब गांधी जी को फोर्ट में 'नेटिवों की कोठरी' में डालने से पहले कैदी के कपड़े पहनाए गए और गलियों में घुमाया गया। उस वक्त जेल में उनकी वह पहली रात, भूलने लायक नहीं रही होगी, जब एक अश्वेत और फिर एक चीनी कैदी द्वारा गांधी के साथ बलात्कार करने की धमकी दी गई थी। 
 
बाद में वे दोनों बिस्तर पर सोए एक नेटिव के पास गए और आपस में अश्लील चुटकुले सुने सुनाए। उस रात, गांधी रात भर दहशत के कारण जागते रहे। कुछ वर्षों बाद नेल्सन मंडेला को भी उसी जेल में कैद किया गया था। 

सम्बंधित जानकारी

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

चुनाव जीतते ही एक्शन में भाजपा, आरके सिंह पर गिरी गाज

Srinagar Blast : पुलिस स्टेशन के पास धमाके से कई घर क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

मध्यप्रदेश भाजपा ने 13 संभाग प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, SIR का जिम्मा पहली चुनौती

अगला लेख