जब गांधी ईसाई धर्म प्रचारकों की ओर आकर्षित होने लगे थे...

Webdunia
महात्मा गांधी नैतिक पुनर्जागरण आंदोलन के उस स्वयंभू नेता के रूप में उभरे, जो सभ धर्मों के बीच आपस में मेलजोल और भाईचारा चाहता था। मेलजोल और भाईचारा भी इस प्रकार का, कि किसी को भी अपनी आस्था का त्याग या उससे समझौता करने की आवश्यकता न पड़े।
 
कहा जाता है कि महात्मा गांधी अपनी इस यात्रा में ईसाई धर्म प्रचारकों के प्रति भी काफी आकर्षित हुए। इसका एक महत्वपूर्ण कारण यह भी था कि ये प्रचारक उनकी स्पष्ट गंभीरता से मुग्ध थे और इसी के चलते उन्होंने गांधी जी को ईसाई बनाने के लिए भी प्रयत्न किए। लेकिन इस मामले में गांधी अपने धर्म को लेकर अडिग थे। उनके पास धर्म न बदलने को लेकर भी प्रभावी और समुचित तर्क थे। 
 
जब गांधी जी के सामने धर्म परिवर्तन का ये प्रस्ताव आया, तो उन्होंने तर्कपूर्ण और चतुराई भरा जवाब दिया। उनका जवाब था - चूंकि हिंदू धर्म में ईसाइयत के सारे सिद्धांत पहले से ही मौजूद हैं, लिहाजा उन्हें अपना धर्म छोड़ने की कोई वजह नहीं दिखाई देती। उनके साथ एक बात और सकारात्मक रही, कि उपनिवेशवादी गोरों के खिलाफ उनकी लड़ाई में एक पांचवें नैतिक खंभे के तौर पर श्वेत धर्मावलंबियों का समूह भी शामिल था।
 
गांधी जी ने धर्म के आधार पर बंटे लोगों, विशेषकर हिंदू और मुसलमानों में भी अपने अनुयायी बनाए। इस्तांबुल में सत्ता परिवर्तन के मौके पर मुसलमानों की ओर से उन्हें बधाई पत्र लिखा गया था। असहयोग आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय आंदोलन में मुसलमानों को शामिल किए जाने के वक्त भी उन्हें यह बात याद थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में भारी बारिश के बाद आपातकाल, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 6 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा फैसला, यूलिया को बनाया नया प्रधानमंत्री

कौन हैं मरांग बुरु और क्या है झारखंड के आदिवासियों का इनसे संबंध, विवाद भी है

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट

अगला लेख