महात्मा गांधी : स्वतंत्र भारत के पिता

राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

Webdunia
FILE

नाटककार बर्नार्ड शॉ ने महात्मा गांधी के बारे में उचित ही कहा था कि आने वाली पीढ़ियां बड़ी मुश्किल से विश्वास कर पाएंगी कि कभी संसार में ऐसा व्यक्ति भी रहा होग ा, जो आधुनिक स्वतंत्र भारत के पिता, नवराष्ट्र के निर्माता और भाग्य-विधाता ऐसी काफी सारी विविधताएं लिए कोई अनूठा व्यक्ति भारत में जन्मा होगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर 2 अक्टूबर सन्‌ 1869 ई. में हुआ था। पिता राजकोट के दीवान थे। माता कबीर पंथी और धार्मिक विचारों वाली सीधी महिला थीं। पूरा नाम मोहनदास कर्मचंद गांधी था।

बालक मोहन भावनात्मक एवं आचार-विचार की दृष्टि से माता के अधिक निकट पड़ते थे। इनकी आरंभिक शिक्षा पोरबंदर में ही हुई। अट्ठारह वर्ष की आयु में मैट्रिक पास किया और उच्च शिक्षा पाने इंग्लैंड चले गए। साल और सीधे ढंग से शिक्षा पाते हुए बैरिस्टर बनकर भारत लौट आए। तब तक इनकी आदर्श माता स्वर्ग सिधार चुकीं थी। जो हो दुखी मन से वकालात करने लगे।

मैट्रिक में पढ़ते समय ही इनका विवाह हो गया था, सो परिश्रमपूर्वक पढ़ा लिखाकर पत्नि कस्तूरबा गांधी को भी अपने योग्य बनाया। वकालत करते समय एक गुजराती व्यापारी का एक मुकदमा निपटाने के लिए गांधी जी को दक्षिण अफ्रीका जाना पड़ा।

FILE
वहां भारतीयों की दुर्दशा तो देखी ही, अपने साथ बार-बार हुए अपमानजन व्यवहार को भी सहन किया। तब सहकर ये चुप न रह सके और काले-गोरे के प्रश्न को लेकर भारतवासियों को उनके उचित अधिकार दिलाने के लिए वहीं संघर्ष आरंभ कर दिया।

स्व‍तंत्रता मिलने के बाद प्रार्थना-सभाओं के दौरान ऐसी ही एक सभा में 30 जनवरी सन्‌ 1948 की शाम एक सरफिरे की तीन गोलियों का शिकार हो, अंतिम राम-नाम का उच्चारण करते हुए ये सदा की नींद सो गए।

सारा राष्ट्र ही नहीं सारा विश्व महाशोक में डूब गया। आज भी राजघाट नाम से बनी समाधि में सोया यह महापुरुष विश्व के स्वतंत्रता-प्रेमियों की अनन्य श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है।

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?