Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति के 6 में से एक दान और तिल के 6 प्रयोग जरूर करें, चमत्कारिक लाभ होगा

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (18:01 IST)
Makar Sankranti 2022
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने (Kite Festival), तिल-गुड़ (Til-gud) का सेवन करने, नदियों में स्नान (Nadi Snan) करने, दान (Daan) करने और सूर्य आराधना के लिए जप (Mantra Jaap) करने का विशेष महत्व माना गया है। आओ जानते हैं कि इस दिन 6 महत्वपूर्ण दान करने और तिल के 6 महत्वपूर्ण प्रयोग करने के बारे में।
 
तिल के 6 प्रयोग : विष्णु धर्मसूत्र में कहा गया है कि पितरों की आत्मा की शांति के लिए एवं स्व स्वास्थ्यवर्द्धन तथा सर्वकल्याण के लिए तिल के छः प्रयोग पुण्यदायक एवं फलदायक होते हैं- 
 
1. तिल जल से स्नान करना।
2. तिल दान करना।
3. तिल से बना भोजन।
4. जल में तिल अर्पण।
5. तिल से आहुति।
6. तिल का उबटन लगाना।
Makar sankranti 2022
मकर संक्रांति के 6 प्रकार के दान : 
 
1. तिल, तेल, गुड़, रेवड़ी का दान : इस दिन तिल का दान करने से शनि गुड़ का दान करने से सूर्य का उपाय होता है। इस दिन रेवड़ी का भी दान किया जाता है। यह सूर्य के साथ मंगल का उपाय है। इस दिन तेल दान करना शुभ होता है। यह शनि का उपाय है।
 
2. कंबल और वस्त्र : इस दिन कंबल का दान करना शुभ होता है। यह राहु और शनि का उपाय है। इस दिन जरूरतमंदों या गरीबों को नए वस्त्र दान करना चाहिए।
 
3. सीधा : इस दिन किसी पुजारी को गुड़, आटा, घी, नमक, शक्कर आदि सामान दान करना शुभ होता है। इस दिन घी का दान करने से करियर में सफलता मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह शुक्र का उपाय है।
 
4. अनाज : चावल सहित इस दिन पांच तरह के अनाज दान करने से पुण्‍य की प्राप्ति होती है।
 
5. खिचड़ी : इस दिन खिचड़ी का दान करना शुभ होता है।
 
6. गाय : इस दिन गाय दान करने का भी महत्व है। इस दिन गाय को हरा चारा खिला शुभ होता है। यह बुध और शुक्र का उपाय है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मीन राशि में 5 ग्रहों की बड़ी हलचल: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि है शामिल?

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

शनिदेव की कृपा के ये गुप्त संकेत पहचानें, जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

मेष राशि में सूर्य का प्लूटो से स्क्वायर, क्या होगा 4 राशियों पर इसका प्रभाव

सभी देखें

धर्म संसार

29 April Birthday: आपको 29 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Nrisingh Jayanti 2026: नृसिंह जयंती पर करें 5 विशेष कार्य तो मिलेगी शत्रुओं से मुक्ति

क्यों खास है पश्चिम बंगाल? जानिए इसका इतिहास, पर्यटन स्थल और रोचक तथ्य

मंगल मेष में प्रवेश: क्या बढ़ेगी भारत की सैन्य ताकत और बंगाल में पीएम मोदी का प्रभाव?

अगला लेख