मकर संक्रांति 2022 पर बन रहे हैं शुभ फलदायी संयोग, ब्रह्म योग व आनंदादि योग में मनेगी संक्रांति

मकर राशि में त्रिग्रही योग

Webdunia
प्रति वर्ष की तरह मकर संक्रांति का शुभ पर्व 14 जनवरी शुक्रवार को मनाया जाएगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति की शुरुआत रोहिणी नक्षत्र में हो रही है। यह संयोग 14 जनवरी की रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। रोहिणी नक्षत्र को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में दान-धर्म के कार्य और पूजन-पाठ करना शुभ फलदायी होता है। 
 
सूर्य देव 14 जनवरी 2022 को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर अपने पुत्र शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में आ रहे हैं और 14 मार्च रात 12 बजकर 15 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे।  
 
वहीं शनि देव पहले से ही मकर राशि में है। बुध ने पिछले साल दिसंबर 2021 को मकर राशि में गोचर किया था। शनि, बुध और सूर्य की मौजूदगी से मकर राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है।  
 
इस पर्व पर ब्रह्म योग व आनंदादि योग भी बन रहे हैं। 
 
ब्रह्य योग को शांतिपूर्ण कार्यों को प्रारंभ करने के लिए शुभ माना जाता है। वहीं आनंदादि योग सभी प्रकार की असुविधाओं को दूर करता है नाम के अनुसार आनंद भी प्रदान करता है। इस योग में संपन्न कार्यों से हर काम की बाधा और चिंता दूर होती है। किसी भी काम को शुरू करने के लिए आनंदादि योग बेहद शुभ माना जाता है। संक्रांति पर इस योग के आने से पर्व का महत्व बहुत बढ़ गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

Narasimha jayanti 2024: भगवान नरसिंह जयन्ती पर जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी वर्षा

अगला लेख