Biodata Maker

मकर संक्रांति पर क्यों न करें चाइना डोर का इस्तेमाल, जानिए कारण और 6 सावधानियां

Webdunia
मकर संक्राति तिल गुड़ की मिठास के साथ-साथ पतंगबाजी के उत्साह से भरा पर्व है। लेकिन पतंगबाजी के पेंच लड़ाकर, हर पल रोमांच और खुशि‍यों से भर देने वाला यही पर्व एक ही पल में आपसे सारी खुशि‍यां छीन भी सकता है। जी हां, पतंग उड़ाने के लिए आप जिस मांझे का इस्तेमाल करते हैं, वह बेहद खतरनाक भी हो सकता है। कैसे, जरूर जानें -
 
संक्रांति के पहले ही बाजार रंगबिरंगी, छोटी-बड़ी, विभि‍न्न आकार की पतंगों से सज जाता है। इनमें से आप अपने मुताबिक कोई भी पतंग चुन सकते हैं, लेकिन इसे उड़ाने के लिए आप जिस मांझे, यानि पतंग उड़ाने वाली डोर का प्रयोग कर रहे हैं उससे सावधान हो जाएं। यह डोर न केवल आपको बुरी तरह से घायल कर सकती है, बल्कि संक्रांति पर पतंग की यह सुनहरी डोर, आपसे आपकी या अपनों की जिंदगी भी छीन सकती है।
 
आजकल बाजार में चाइना की बनी पतंगें और मांझे की खूब बिक्री हो रही है। लेकिन दिखने में आकर्षक और मजबूत मांझा आपको बुरी तरह से घायल कर सकता है। दरअसल अपनी पतंग को कटने से बचाने के लिए लोग चाइना की डोर का प्रयोग करते हैं, लेकिन चाइना की यह डोर सिर्फ आकाश में उड़ते पंछियों को ही घायल नहीं करती, बल्कि जरा सा टकराव होने पर आपके नाजुक हाथों को भी घायल कर देती है।
 
पि‍छले कुछ सालों में चाइना की डोर में उलझकर कई जानें जा चुकी है। इससे बचने के लिए आपको बेहद सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। कुछ जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं -
 
1. बाजार से चाइना की डोर के बजाए सामान्य मांझा खरीदकर लाएं। यह बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होता, और ना ही इतना पक्का होता है, कि किसी पशु-पक्षी को घायल करे।
 
2. अगर घर में गलती से भी चाइना की डोर आ गई है, तो उसे बच्चों और अन्य लोगों से दूर रखें और चाइना डोर के नुकसान और खतरे से अवगत कराएं।
 
3. पतंग उड़ाते समय भी विशेष रूप से सावधानी रखें। सामान्य धागे में भी कई बार कांच का मिश्रण लगा होता है। यह आपको घायल कर सकता है।
 
4.अगर बच्चे मिलकर पतंग उड़ा रहे हैं, तो बड़े इस बात का ख्याल रखें कि बच्चे किस प्रकार के मांझे का प्रयोग कर रहे हैं। वहां मौजूद रहकर बच्चों पर ध्यान रखें।
 
5.पतंग के कहीं उलझने या टकराने पर उसे खींचने का प्रयास न करें। इससे संबंधि‍त वस्तु को नुकसान पहुंच सकता है, साथ ही आपके हाथ में भी चोट लग सकती है।
 
6.सुरक्षि‍त स्थान पर खड़े रहकर पतंग उड़ाएं और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मंझा किसी को स्पर्श न कर सके। इससे आसपास के लोग भी सुरक्षि‍त रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dev uthani ekadashi deep daan: देव उठनी एकादशी पर कितने दीये जलाएं

यदि आपका घर या दुकान है दक्षिण दिशा में तो करें ये 5 अचूक उपाय, दोष होगा दूर

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी की पूजा और तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि

काशी के मणिकर्णिका घाट पर चिता की राख पर '94' लिखने का रहस्य: आस्था या अंधविश्‍वास?

Vishnu Trirat Vrat: विष्णु त्रिरात्री व्रत क्या होता है, इस दिन किस देवता का पूजन किया जाता है?

सभी देखें

धर्म संसार

Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक जयंती/ गुरु पर्व 2025: जानें तिथि, महत्व और इस दिन के मुख्य समारोह

Kartik Purnima Snan in Pushkar: कार्तिक पूर्णिमा पर राजस्थान के पुष्‍कर सरोवर में स्नान का क्या है महत्व?

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर कौनसा दान रहेगा सबसे अधिक शुभ, जानें अपनी राशिनुसार

Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर 5 जगहों पर करें दीपदान, देवता स्वयं करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान

Nanak Jayanti: गुरु नानक की जयंती: समर्पण, भक्ति और सेवा का पर्व

अगला लेख