Festival Posters

Makar Sankranti - मकर संक्रांति पर सूर्य को अर्घ्य देने की विशेष विधि

मकर संक्रांति पर सूर्य देव को अर्घ्य देने का तरीका और मंत्र

WD Feature Desk
Surya dev ko arghya kaise de: मकर संक्रांति के दिन विशेष विधि और नियम से सूर्य मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्‍य देना यानी जल अर्पित करने से जीवन का अंधकार नष्ट होकर जीवन प्रकाशमय हो जाता है। मकर संक्रांति का पर्व इस बार 15 जनवरी सोमवार के दिन मनाया जाएगा। आओ जानते हैं सूर्यदेव को अर्घ्य देने की विशेष विधि।
 
 
सूर्य को अर्घ्य देने की विधि- Surya dev ko arghya kaise de:-
- सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
- एक सफेद या पीला वस्त्र धारण करें।
- तांबे के लोटे में जलभर कर उसमें मिश्री, कुंकुम, अक्षत, तिल तथा लाल रंग का फूल डालें।
- तत्पश्चात उदित होते सूर्य के समक्ष कुश का आसन लगाएं। 
- आसन पर खड़े होकर हाथों से तांबे के लोटे को पकड़ कर जल इस तरह चढ़ाएं कि सूर्य चढ़ाती जलधारा से दिखाई दें।
- हमेशा सूर्य को जल का अर्घ्य धीरे-धीरे चढ़ाएं ताकि जलधारा आपके आसन पर आकर गिरे।
अर्घ्य देते समय निम्न मंत्र का पाठ करें-
'ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते। 
अनुकंपये माम भक्त्या गृहणार्घ्यं दिवाकर:।।' (11 बार) 
 
- तत्पश्चात सीधे हाथ की अंजूरी में जल लेकर अपने चारों ओर छिड़कें।
- अपने स्थान पर ही तीन बार घुम कर परिक्रमा करें। 
- अब आसन उठाकर उस स्थान को नमन करें।
 
इस अर्घ्यदान से भगवान सूर्य प्रसन्न होकर आयु, आरोग्य, धन, धान्य, पुत्र, मित्र, तेज, वीर्य, यश, कान्ति, विद्या, वैभव और सौभाग्य को प्रदान करते हैं तथा सूर्य लोक की प्राप्ति होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं

रामनवमी 2026: ऐसे करें प्रभु श्रीराम की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख