Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति पर्व इस बार 15 को क्यों मनाया जा रहा है? कब से कब तक है पुण्यकाल

Webdunia
हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है परंतु इस बार 15 जनवरी 2023 रविवार के दिन यह पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति तब मनाते हैं जब सूर्य ग्रह मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर में सूर्य के गोचर से सूर्य उत्तरायण होने लगता है, इसलिए इसे उत्तरायण का त्योहार भी कहते हैं। आओ जानते हैं कि इस बार 15 जनवरी को क्यों मनाएंगे मकर संक्रांति।
 
सूर्य गोचर : इस समय सूर्य धनु राशि में गोचर कर रहा है अगले वर्ष 14 जनवरी 2023 में वह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करने लगेगा जहां वह 13 फरवरी 2023 तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 14 मिनट पर सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे और इस गोचर के बाद ही मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। उदयातिथि के अनुसार अगले अगले दिन यानी 15 जनवरी की सुबह मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा।
 
मकर संक्रांति पर्व का पुण्‍य काल मुहूर्त : 07:15:13 से 12:30:00 तक। 
महापुण्य काल मुहूर्त :07:15:13 से 09:15:13 तक
Makar sankranti mantra
मकर संक्रांति पर क्या खास करते हैं-
1. इस दिन तिल गुड़ खाते और खिलाते हैं।
2. इस दिन खिचड़ी का भोग लगाकर खाते हैं।
3. इस दिन पतंग उड़ाते हैं।
4. इस दिन गाय को हरा चारा खिलाते हैं।
5. इस दिन सूर्य देव को अर्घ्‍य अर्पित करते हैं।
6. इस दिन श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
8. इस दिन सूर्यदेव के साथ शनिदेव की पूजा भी की जाती है। तिल शनि और गुड़ सूर्य है।
9. इस दिन नदी में स्नान करने का महत्व है।
10. इस दिन यथाशक्ति दान पुण्य किया जाता है।
11. मकर संक्रांति के मौके पर देश के कई शहरों में मेले लगते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

पुरुषोत्तम मास 2026: कौन से मंत्र, पाठ और चालीसा दिलाते हैं अपार पुण्य और सुख-समृद्धि?

अधिकमास 2026: इन 33 देवताओं की पूजा से मिलता है शुभ फल, पूरे साल बनी रहती है सुख-समृद्धि

भोजशाला का इतिहास: राजा भोज से लेकर विवाद तक, जानिए पूरी टाइमलाइन

अगला लेख