Hanuman Chalisa

Pongal 2026: पोंगल पर्व कब मनाया जाएगा?

WD Feature Desk
सोमवार, 22 दिसंबर 2025 (13:18 IST)
Pongal Festival Date 2026: हर साल पोंगल का पर्व 13, 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है, जो सूर्य देवता की पूजा का पर्व है। पोंगल मुख्य रूप से तमिलनाडु, कर्नाटका, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह कृषि से संबंधित पर्व है, जिसे किसान अपनी फसल की कटाई के समय मनाते हैं और इसके माध्यम से वे सूर्य देवता का आभार व्यक्त करते हैं।ALSO READ: Lohri Festival: लोहड़ी का पर्व कब है?
 
नववर्ष 2026 में पोंगल का त्योहार 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। 
 
पोंगल 2026 का शुभ समय
थाई पोंगल बुधवार, 14 जनवरी 2026 को
थाई पोंगल संक्रांति का क्षण- 03:13 पी एम पर।
मकर संक्रांति- बुधवार, 14 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी।
 
पोंगल का पहला दिन भोगी पोंगल 13 जनवरी को, दूसरा दिन थाई पोंगल 14 जनवरी- यह चार दिवसीय उत्सव का दूसरा दिन और इस पर्व का मुख्य दिन होता है, जिसे संक्रांति के रूप में भी मनाया जाता है, तीसरा दिन माट्टु पोंगल/ मट्टू पोंगल 15 जनवरी, इस दिन को गायों और बैलों की पूजा के दिन.के रूप में मनाया जाता है तथा चौथा दिन कानु पोंगल 16 जनवरी 2026 को, यह पोंगल पर्व का अंतिम और त्योहार की समाप्ति का दिन होता है। 
 
कानुम पोंगल का दिन तमिलनाडु राज्य के लोगों के लिए पारिवारिक मिलन का समय होता है। इस पर्व में लोग अपनी मेहनत और कृषि उत्पादन की कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और विभिन्न परंपरागत विधियों से इसे मनाते हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Adhik Maas: नववर्ष 2026 में होगा 'अधिकमास', जानिए क्या होता है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

25 May Birthday: आपको 25 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मई, 2026)

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख