khatu shyam baba

Mangal dosh : मंगल यदि चतुर्थ भाव में है तो क्या करें और जानिए भविष्य

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (13:35 IST)
Fourth house in mars: कुंडली या जन्मपत्री में मंगल यदि चौथे भाव में है तो यह कुंडली मांगलिक दोष की मानी जाएगी। चतुर्थ भाव का मंगल बहुत ही खराब माना गया है। यदि आपकी कुंडली में मंगल चौथे खाने में है तो उसका सटीक उपाय मंगलदेव ग्रह मंदिर, अमलनेर में बहुत ही अच्छे तरीके से होगा, जहां अभिषेक होता है। महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर है। इससे पहले यहां जान लीजिये लाल किताब और ज्योतिष के अनुसार कुछ खास।
ALSO READ: मंगल यदि जन्म कुंडली के प्रथम भाव में है तो क्या करें और जानिए भविष्य
चतुर्थ भाव में मंगल का स्वभाव | Chaturth Lagna me mangal ka fal : चौथे घर का मंगल 'दरिया में रखा आग का गोला।' ही समझो। दूसरा यह कि 'खुद तो जलेंगे सनम तुमको भी जलाकर मरेंगे।' लेकिन परिवार के प्रति जिम्मेदार। चतुर्थ भाव से सुख, संपत्ति, भूमि, भवन, वाहन एवं उपभोग में आने वाली भौतिक सामग्री का आकलन किया जाता है। चतुर्थ भाव में मंगल हो अथवा उस पर उसकी दृष्टि पड़े, तो इन फलों में कमी आएगी।
चतुर्त भाव में मंगल है तो क्या करें | What to do if there is Mars in the fourth house :
 
1. वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं।
2. अपने पास सदैव चांदी रखें।
3. हनुमान चालीसा पढ़ते रहें
4. सफेद रंग का सुरमा आंखों में डालना चाहिए।
5. चिड़ियों को दाना डालें, बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं।
6. हनुमानजी और मंगलदेव की निरंतर पूजा करें।
7. गुड़, मसूर की ताल और मिश्री का दान करें।
 
भविष्यफल चतुर्थ में मंगल का फल | Chaturth me mangal ka fal: यदि नेक बनकर रहे और मंगल दोष का निवारण करेंगे तो संपत्ति, वाहन और उच्च पद का सुख प्राप्त करने के साथ ही पारिवारिक सुख भी प्राप्त करेंगे। माता और पिता को दुख देना जीवन में जहर घोलने के समान। बदले की भावना न रखें। क्रोध न करें। भाई और मित्रों से संबंध अच्छे रखना चाहिए। काले और काने व्यक्ति की संगत से बर्बादी। हलवाई या भूनने वाले की भट्टी जलती हो वहां न रहें। शहद, शक्कर और चीनी का व्यापार कदापि न करें। कीकर के वृक्ष के पास और दक्षिण मुखी मकान में न रहें वर्ना जीवन खराब रहेगा। जल्द ही मंगलदेव के मंदिर में मंगल दोष का निवारण करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अयोध्या में क्यों मनाया जाता है श्रीराम राज्य महोत्सव? जानें इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

26 March Birthday: आपको 26 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Ram Navami: रामनवमी पर श्रीराम की पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

दुर्गा नवमी 2026: चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर करें ये 5 उपाय मां सिद्धिदात्री मां होंगी प्रसन्न

चैत्र नवरात्रि महाष्टमी: दुर्गा अष्टमी पर संधि पूजा करना क्यों है जरूरी?

अगला लेख