'मंगल ग्रह' के संबंध में स्त्रियों का भय और भ्रम हुआ दूर

मुंबई से आए श्रद्धालुओं ने किए दर्शन और गुरुजी ने किया भम्र और भय दूर

Webdunia
गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (13:07 IST)
अमलनेर- Mangal Grah Mandir Amalner: मुंबई के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत महिला श्रद्धालुओं ने मंगलवार को जलगांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए जाते समय भगवान मंगल देवता के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर के गुरुजी द्वारा शनि और मंगल के बारे में दी गई जानकारी के बाद महिला भक्तों की मंगल देव के बारे में गलतफहमी दूर हुई।
 
श्री सतगुरु अनिरुद्ध बापू के कार्यक्रम के लिए सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु मुंबई से रवाना हो चुके हैं। मंगलवार की देर शाम कुछ महिला श्रद्धालुओं ने मंगलग्रह देव मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर में आने के बाद पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान मंगल के दर्शन किए। लेकिन कुछ पुराणों में कहा गया है कि महिलाओं को शनिदेव के दर्शन नहीं करने चाहिए। मंगल ग्रह के बारे में भय और गलतफहमी के कारण कई महिला भक्त मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर खड़ी हो गईं। 
श्री मंगल देव मंदिर के पुजारी प्रसाद भंडारी गुरुजी ने जब यह देखाकि महिलाओं में ग्रह के बारे में गलतफहमी है तब वे उन महिला भक्तों से मिले और उनसे पूछताछ की। भंडारी गुरुजी ने कहा कि देवताओं और राक्षसों के युद्ध में मुख्य सेनापति के रूप में मंगलदेव का प्रमुख स्थान था। इसलिए मंगल का प्रभाव मानव जीवन पर भी महसूस किया जाता है। नवग्रह में मंगल को दानी कहा गया है। अतः गुरुजी ने मन में बिना किसी भय के दर्शन करने को कहा। 
 
इस मौके पर मुंबई के वस्तु एवं सेवा कर विभाग की स्वाति मुंडके, मंदिर अध्यक्ष दिगंबर महाले, सुरेश बाविस्कर, जयश्री साबे आदि मौजूद रहे।-Advertorial

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य कर्क संक्रांति कब रहेगी, क्या है इसका महत्व?

क्या 12 ही महीने बर्फ से ढका रहता है बाबा अमरनाथ का शिवलिंग? जानिए हिम शिवलिंग के रहस्य

श्रावण माह में इस बार कितने सोमवार हैं और किस तारीख को, जानिए

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

चातुर्मास कब से कब तक रहेगा, इन 4 माह में 15 चीजें नहीं खाना चाहिए

Hindi Panchang Calendar July 2025: नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 07 से 13 जुलाई तक

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, पढ़ें 07 जुलाई का भविष्यफल

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें

07 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख