मणिपुर के मुख्यमंत्री को जीत का भरोसा

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2012 (12:26 IST)
सुरम्य पहाड़ियों के बीच बसे मणिपुर के थोबल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार जीत हासिल करने का मंसूबा बनाए मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह राज्य के विकास को अपना मुख्य मुद्दा बना रहे हैं।

आतंकवादी खतरे के बावजूद इस क्षेत्र का विकास यहां के प्रतिनिधि को एक बार फिर जीत दिलाने का कारण बन सकता है। मुख्यमंत्री का चुनाव मैदान में दो अन्य प्रतिद्वंद्वियों से सीधा मुकाबला है। यहां भाजपा से ओ इंदिरा आइनम और तृणमूल कांग्रेस से एके मंगलेमजाओ सिंह चुनाव मैदान में हैं। यहां 28 जनवरी को मदतान होगा।

एक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक इबोसाना सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस निर्वाचन क्षेत्र का विकास चरम पर रहा। उन दौरान बेहतर सड़कें और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलीं।

इबोसाना ने कहा कि आप युवा अथवा बुजुर्ग किसी से भी बात कर सकते हैं। आप पाएंगे कि उसे मुख्यमंत्री के दोबारा सत्तासीन होने का पूरा भरोसा है और यह केवल उनके बेहतरीन कामों की वजह से है। राज्य की राजधानी इंफाल से केवल एक घंटे की दूरी पर स्थित थोबल एक आदर्श जिले का चित्र प्रस्तुत करता है।

पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री ने इस सीट पर 17,393 के बढ़िया अंतर से अपनी जीत दर्ज कराई थी, जबकि मणिपुर पीपुल्स पार्टी के उनके प्रतिद्वंदी एल तोंबा सिंह को मात्र 6,316 मद मिले थे।

उन्होंने कहा कि इस बार जीत के मतों में पिछली बार से अधिक अंतर होगा और यह मतदाताओं की मन:स्थिति पर निर्भर करेगा। चुनाव की घोषणा के बाद से मुख्यमंत्री अपने गृहजिले में ही डेरा जमाए हुए हैं। (भाषा)

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं