Hanuman Chalisa

WHO ने किया सतर्क, viral hepatitis संक्रमण से प्रतिदिन 3500 लोगों की मौत

हर वर्ष 13 लाख लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (12:18 IST)
hepatitis infection: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जिनेवा में मंगलवार को कहा कि वायरल हेपेटाइटिस (viral hepatitis) के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ रही है और इस संक्रामक बीमारी से वैश्विक स्तर पर रोजाना 3,500 और प्रतिवर्ष 13 लाख लोगों की मौत हो रही है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने हेपेटाइटिस के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है।
 
2022 में 13 लाख लोगों की मौत : 'डब्ल्यूएचओ 2024 ग्लोबल हेपेटाइटिस रिपोर्ट' में कहा गया है कि 187 देशों के नए डेटा से पता चलता है कि वायरल हेपेटाइटिस से होने वाली मौतों की अनुमानित संख्या 2019 में 11 लाख से बढ़कर 2022 में 13 लाख हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 83 प्रतिशत मौत हेपेटाइटिस बी के कारण और 17 प्रतिशत मौत हेपेटाइटिस सी के कारण हुईं।

ALSO READ: राउज एवेन्यू कोर्ट में भी केजरीवाल को झटका, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
 
रोजाना 3,500 लोगों की मौत : विश्व हेपेटाइटिस शिखर सम्मेलन में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण के कारण वैश्विक स्तर पर रोजाना 3,500 लोग मर रहे हैं। हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण के करीब दो-तिहाई मामले सामूहिक रूप से बांग्लादेश, चीन, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपीन, रूस और वियतनाम में हैं।
 
हेपेटाइटिस के बढ़ते मामलों पर चिंता : संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 2025 तक इन 10 देशों में संक्रमण की रोकथाम, निदान और उपचार तक लोगों की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना और इस दिशा में अफ्रीकी क्षेत्र में गहन प्रयास करना सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के वास्ते वैश्विक प्रतिक्रिया को पटरी पर लाने के लिए आवश्यक है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने भी हेपेटाइटिस के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और इससे निपटने में देशों की मदद करने की प्रतिबद्धता जताई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

भारत को LPG संकट से मिलेगी राहत, होर्मुज से निकला 1 और भारतीय जहाज, टैंकर में लदी है 46 हजार टन गैस

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमला, गार्ड की मौत, ईरान बुरी तरह भड़का

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, इजराइल से सकुशल लौटा अखिलेश

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

अगला लेख