Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इन यूनीक नामों में से चुनिए आपके बेटे के नामकरण के लिए अपनी पसंद का नाम

ये हैं लड़कों के लिए सबसे ट्रेंडी और मीनिंफुल नाम

हमें फॉलो करें Unique Baby Boys Names

WD Feature Desk

, गुरुवार, 23 मई 2024 (15:14 IST)
Unique Baby Boys Names
 
आज कल लोग अपने बच्चे के नामकरण के लिए बहुत ज्यादा एक्सरसाइटेड होते हैं। नाम का व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भविष्य पर कहीं न कहीं प्रभाव जरूर पड़ता है। यही कारण है कि लोग अपने बच्चों के अच्छे से अच्छे और मीनिंगफुल नाम रखना चाहते हैं। अगर आपके घर भी कोई नन्हा मेहमान आने वाला है, तो उसका नाम बहुत सोच-समझकर रखें। आज हम आपको बता रहे हैं हिंदू लड़कों के कुछ बहुत यूनीक (Hindu Baby Boy's Unique Names), नए और ट्रेंडी नाम और उनका अर्थ।ALSO READ: क्या आपको भी पर्याप्त ब्रेस्ट मिल्क नहीं आता है?

1. नक्श (Naksha Meaning in Hindi: नक्श का अर्थ होता है निशान या चित्र

2. निवान (Nivan Meaning in Hindi): निवान का अर्थ होता है पवित्र झील या तालाब। ये नाम अपने आप में बहुत यूनीक है। यह नाम आपके बच्चे में झील की तरह गहरी सोच-समझ और शांत चित्त होने का संचार करेगा ।

3. अनम्य (Anamya Meaning in Hindi): इस नाम का अर्थ होता है ऐसा व्यक्ति जो तटस्थ रहता है। अनम्य नाम अपने आप में बहादुरी और शक्ति का प्रतीक है। इसलिए अगर आप अपने बच्चे की पर्सनैलिटी निडर और साहसी बनाना चाहते हैं, तो ये नाम रख सकते हैं।

4. कियांश (Kiyansh Meaning in Hindi) : कियांश का अर्थ होता है सभी गुणों से युक्त। इसलिए अगर आप अपने बच्चे को हर क्षेत्र में अव्वल रखना चाहते हैं, तो ये नाम रख सकते हैं।

5. सुवेश (Suvesh Meaning in Hindi): सुवेश का मतलब होता है ऐसा व्यक्ति जिसमें  आंतरिक और बाह्य सुंदरता दोनों हों। मतलब जिसकी  सूरत और व्यवहार दोनों से सुंदर हों। अगर आपको अपने बच्चे का नाम स अक्षर से रखना है, तो ये बहुत प्यारा और यूनीक नाम है। ये नाम बच्चों की आंतरिक और बाह्य सुंदरता को दर्शाएगा।

6. ध्वनिश (Dhwanish Meaning in Hindi) : ध्वनिश भी बिल्कुल नया और यूनीक नाम है। इसका अर्थ होता है मधुर हल्की ध्वनि या आवाज। यदि आपके बच्चे का नाम ध अक्षर से आया है तो आपको इससे यूनीक नाम शायद ही मिले।

7. प्राणांश (Pranansh Meaning in Hindi) : प्राणांश का अर्थ होता है प्राण का अंश। अगर आप अपने 'जिगर के टुकड़े' को प अक्षर से कोई यूनीक नाम देना चाहते हैं, तो उसका नाम प्राणांश रखें। ये नाम इस बात का प्रतीक होगा कि वो आप और पार्टनर दोनों का अंश है।

8. आरिश (Aarish Meaning in Hindi) : इसका अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण या आकाश से आने वाली पहली किरण। हिंदू धर्म में सूर्य को देवता माना गया है। अगर आप अपने बच्चे को तेजवान बनाना चाहते हैं तो आप उसका नाम आरिश रख सकते हैं। आरिश एक नया नाम है, जिस नाम के बहुत कम बच्चे आपको मिलेंगे।

9. दर्श (Darsh Meaning in Hindi) : पुराणों में कई जगह भगवान विष्णु या कृष्ण को भी दर्श कहा गया है।दर्श का अर्थ है देखना, दृष्टि या दर्शन। द से शुरू होने वाले नामों में ये नाम यूनीक भी है। दर्श नाम के साथ आपके बच्चे में चीजों और स्थितियों को देखने-समझने की नई दृष्टि पैदा हो सकती है।

10. गतिक (Gatik Meaning in Hindi) : गतिक का अर्थ होता है गति में, तेज या चलायमान, जिसमें हर समय ऊर्जा बनी रहती है। ग से शुरू होने वाले नामों में ये नाम काफी नया और प्यारा है। बच्चे के जीवन में उन्नति और प्रगति को महत्व देने के लिए आप ये नाम दे सकते हैं।

11. अनर्घ्य (Anarghya Meaning in Hindi) : अनर्घ्य का अर्थ होता है बहुमूल्य या ऐसी चीज, जिसकी कीमत न लगाई जा सके। अगर आप अपने बच्चे के लिए अ से नाम ढूंढ रहे हैं तो उसे आप यह नाम दे सकते हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एलोवेरा के ये 3 नाइट फेस मास्क से लौट आएगी गर्मी से बेजान स्किन में चमक