Hanuman Chalisa

अपनी बेटी को दें माँ नर्मदा के कल्याणकारी नाम, ये है पूरी लिस्ट

WD Feature Desk
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (11:01 IST)
Baby Names on Narmada River: अपने बच्चे के लिए नाम ढूंढना पैरेंट्स के लिए हमेशा बहुत सारे उत्साह और रिसर्च का कार्य होता है। भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के लिए एक सार्थक नाम ज्यादा पसंद करते हैं। आजकल पैरेंट्स अपने बेबी के लिए पौराणिक, आकर्षक और अर्थपूर्ण नाम तलाशते हैं। अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई पौराणिक या ट्रेडिशनल नाम ढूंढ रहे हैं, तो मां नर्मदा नदी के अनेक नामों में से कोई एक नाम चुन सकते हैं।
 
मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कहलाने वाली नर्मदा नदी प्राचीन धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भारत की सात सर्वाधिक पवित्र नदियों में से एक है। आप अपनी बेटी को मां नर्मदा के अनेक नामों में से कोई एक प्‍यारा-सा नाम दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको नर्मदा नदी के सबसे अच्‍छे कुछ नाम बता रहे हैं
 
मुना : छोटे नाम भी आजकल बहुत बहुत पसंद किए जाते हैं। मुना भी ऐसा ही एक सुन्दर नाम है जिसका मतलब होता है गहरे नीले जल वाली नदी।
 
बिपाशा : यह नाम आपने बहुत सुना होगा, लेकिन क्‍या आप ये जानते हैं कि यह मां नर्मदा का नाम है। बिपाशा नाम का अर्थ अनेक दुःखद पाशों में बंधे मनुष्यों को बंधन से मुक्त करने वाली होता है।
 
शांकरी : नर्मदा के अनेक नामों की सूची में शांकरी नाम भी शामिल है। शांकरी नाम का अर्थ होता है भगवान शंकर की पुत्री। कहा जाता है नर्मदा ने कई हजार सालों तक भगवान शिव की तपस्‍या की। इससे प्रसन्‍न होकर भगवान शिव ने उन्‍हें दर्शन दिए और कई वरदान दिए। यही वजह है कि नर्मदा में पाए जाने वाले शिवलिंग को बिना प्राण-प्रतिष्‍ठा के ही पूजा जाता है।

ALSO READ: बसन्त पंचमी पर बेटी का हुआ है जन्म तो दीजिए उसे मां सरस्वती के नामों से प्रेरित ये सुंदर नाम
 
रेवा: यदि आप अपनी बेटी को 'र' अक्षर से नाम देना चाहते हैं, तो रेवा नाम चुन सकते हैं। रेवा शब्द संस्कृत की रेव धातु से व्युत्पन्न है, जिसका आशय होता है-उछल-कूद। रेवा नाम का अर्थ है जो उचक-उचक कर और उछल-उछल कर चलने वाली चंचल नदी।
 
सरसा: सरसा यानी सुंदर, स्वादिष्ट, स्वच्छ जल वाली। सरसा नाम में ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों टच है।
 
दर्शणा : आप अपनी बेटी को दर्शणा  नाम भी दे सकते हैं। दर्शणा नाम का मतलब होता है दसों दिशाओं में प्रवाहित होने वाली।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख