IVF सेशन फेल होने के पीछे क्या हो सकते हैं कारण, जानिए किस वजह से IVF नहीं होता है सफल

एक बार IVF फेल होने के बाद दोबारा कंसीव करने के लिए क्या करना चाहिए

WD Feature Desk
शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (13:54 IST)
IVF Failure Reasons

IVF failure reasons : माँ बनना किसी भी महिला के लिए बहुत ख़ास और सुखद एहसास होता है लेकिन बहुत सी महिलाएं कुदरती रूप से कंसीव नहीं कर पाती हैं। हालांकि आज मेडिकल साइंस में ऐसे कई तरीके मौजूद हैं जिनकी मदद से निसंतानता का इलाज संभव है। इन्हीं तरीकों में शामिल है इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन, जिसे आम भाषा में आईवीएफ (IVF) के नाम से भी जाना जाता है।

वैसे तो IVF तकनीक का सफलता रेशो बहुत अच्छा है और कुछ महिलाएं पहली बार में ही गर्भधारण कर लेती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं IVF ट्रीटमेंट से पहली बार में कंसीव नहीं कर पाती हैं।

लेकिन जरूरी नहीं है कि एक बार आईवीएफ से बच्चा नहीं हो पाने के बाद महिला दोबारा कंसीव नहीं कर सकती। अगर किसी महिला का IVF ट्रीटमेंट पहली बार में सफल नहीं रहा है तो डॉक्टर से इसके कारणों को समझना चाहिए। सही सलाह और उपचार मिलने पर दोबारा से IVF ट्रीटमेंट लेकर  गर्भवती हुआ जा सकता है।ALSO READ: IVF करवाने के लिए पीरियड्स के बाद किस समय बनते हैं प्रेग्नेंसी के ज्यादा चांस

 
किन कारणों से आईवीएफ हो सकता है फेल
पहली बार आईवीएफ से बच्चा न हो पाने के बाद भी इलाज संभव है लेकिन ये जानना जरूरी है कि आखिर ऐसा हुआ क्यों। इस बात की सही जानकारी उचित इलाज दिलाने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कौन से कारण आईवीएफ के फेल होने का कारण बनते हैं।

भ्रूण सही तरीके से न डाल पाना
आईवीएफ की स्थिति में बाहरी तरीके से भ्रूण डाला जाता है लेकिन जब इसे सही तरीके से नहीं डाल पाते हैं तो आईवीएफ के फेल होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। इस स्थिति में ये पता लगाना मुश्किल होता है कि दिक्कत कहां हुई है भ्रूण के साथ या फिर यूट्रस में किसी प्रकार की समस्या है। बहुत से एक्सपर्ट मानते हैं कि ऐसा भ्रूण के कारण होता है। आपके उपचार में कौन सी गलतियां हुई हैं इसका पता लगाकर उचित कदम उठाए जा सकते हैं और अगली बार सफलता की संभावना को बढ़ाया जा सकता है।

अगली बार IVF की सफलता की संभावना कैसे बढ़ाएं
कभी-कभार दूसरी बार गर्भवती होने की संभावना पहली बार की तुलना में ज्यादा होती है क्योंकि पहली बार और अन्य बार की तुलना में ये कम होती है। इसलिए बार-बार पैसे खर्च करने से पहले सफलता की संभावना को जानना बहुत ही जरूरी होता है।

संभावित जोखिम कारक
आपका डॉक्टर उस उपचार के तरीके के संभावित जोखिम का मूल्यांकन कर सकता है या फिर सफलतापूर्वक गर्भधारण करने के दूसरे तरीकों की तलाश कर सकता है।

क्या किए जाने की है जरूरत
इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर कुछ टेस्ट के बारे में लिख सकता है और हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए जीवनशैली में कुछ बदलावों के बारे में सलाह दे सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

लिवर में चर्बी जमा सकते हैं ये 10 फूड्स, क्या आप भी कर रहे हैं इनका सेवन?

हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ उम्र का असर भी कम करता है टोफू, जानिए क्या होता है और कैसे कर सकते हैं डाइट में शामिल

जानिए दाल सब्जी में नींबू की कुछ बूंदें निचोड़ कर खाने से शरीर को मिलते हैं क्या फायदे

40 के आस - पास इस तरह अपना खयाल रखने से, मेनोपॉज की तकलीफ को कर सकती हैं कम

स्किनकेयर टिप: ड्राई हो या ऑइली, दोनों स्किन टाइप पर ग्लो लाएगा ये एंटी एजिंग फेस पैक

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु में आयोजित प्रतिनिधि सभा से संदेश

गर्मियों के मौसम में लगाएं सेब से बना ये फेस पैक, स्किन को मिलेगा भरपूर हाइड्रेशन

क्या सच में कैंसर पेशेंट्स के लिए फायदेमंद है मैक्रोबायोटिक डाइट? जानिए कौन से फूड्स है इसमें शामिल

पफिनेस से लेकर ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा दिलाती है ये छोटी सी हेबिट

10 फूड्स और ड्रिंक्स जो देंगे आपको ब्राइट, स्ट्रॉन्ग और हेल्दी स्माइल, जानिए इनके चौंकाने वाले फायदे

अगला लेख