Hanuman Chalisa

अगर आप अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं आत्मविश्वासी तो खुद में करें ये बदलाव

अपने बच्चों की बेहतरी के लिए इन बातों पर ज़रूर करें अमल, परिवार बनेगा खुशहाल

WD Feature Desk
गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (14:52 IST)
Tips For Parents
 

Parenting Tip: हर माता-पिता का ये सपना होता है कि उनका बच्चा जिंदगी में कामयाबी हासिल करे। उसे वह सब कुछ आसानी से मिल जाए, जिसके लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा। इसके लिए सिर्फ बच्चे को पढ़ाना-लिखाना ही काफी नहीं होता है। पैरेंट्स को उस वक्त से ही खुद में भी बदलाव करने की जरूरत होती है। 

आज इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हिं जिन्हें जीवन में आत्मसात करके आप अपने बच्चों का जीवन बेहतर बना सकते हैं।ALSO READ: मां के साथ पिता को भी करना चाहिए बच्चे की परवरिश के लिए ये 5 काम

नेगेटिव चीजों से हमेशा रखें दूरी
अच्छा पैरेंट्स बनने के लिए माता-पिता दोनों को खुद में बदलाव करने चाहिए। खासकर पिता को तो इस पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वे दिनभर ऑफिस के काम में बिजी रहते हैं और परिवार के लिए उनके पास वक्त काफी कम होता है। ऐसे में उन्हें खुद को नेगेटिव चीजों से दूर रखना चाहिए। इससे जब वह प्रेग्नेंट महिला से बातचीत करेंगे तो नेगेटिव विचारों का आदान-प्रदान नहीं होगा और बच्चे पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा।

बुरी आदतों को कह दें अलविदा
जब आपकी पत्नी या पार्टनर प्रेग्नेंसी के पीरियड से गुजर रही हो, तब आपको अपनी बुरी आदतों को अलविदा कह देना चाहिए। बच्चा भले ही गर्भ में हो, लेकिन पैरेंट्स की बुरी आदतों का असर उस पर भी पड़ता है और भविष्य में इसके खराब नतीजे देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में हमेशा पॉजिटिव अप्रोच अपनानी चाहिए।

परिवार के साथ बिताएं वक्त
पत्नी की प्रेग्नेंसी के दौरान पति के लिए सबसे जरूरी चीज यह है कि वह परिवार के साथ वक्त बिताने की डालें। इससे महिला और उसके गर्भ में पलने वाले बच्चे को खुशी मिलती है। खास बात यह है कि इस आदत को डिलिवरी के बाद भी नहीं छोड़ना चाहिए।

बहुत जरूरी है यह आदत
पुरुष अक्सर इंट्रोवर्ड यानी अंतर्मुखी होते हैं। वे कभी खुलकर किसी की तारीफ नहीं करते, लेकिन उन्हें इस आदत में बदलाव लाना चाहिए। उन्हें अपनी पत्नी और बच्चे की कभी-कभी तारीफ जरूर करनी चाहिए। इससे परिवार के सदस्य प्रोत्साहित होते हैं, जिनमें बच्चे खासकर शामिल हैं। साथ ही, यह कदम बच्चों को नए-नए काम करने की प्रेरणा देता है, इसलिए भले ही उपलब्धि छोटी हो, बच्चे की तारीफ जरूर करनी चाहिए।

इससे परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल बना रहता है। यह बात ध्यान रखने की जरूरत है कि पुरुषों को कभी भी अपने परिवार या बच्चों की तुलना किसी दूसरे से नहीं करनी चाहिए। इससे बच्चों के मन पर काफी बुरा असर पड़ता है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख