Hanuman Chalisa

बड़े होते बच्चे को खुद के काम सिखाने के लिए आजमाएं ये टिप्स

अगर बनाना है बच्चे को इंडिपेंडेंट तो पैरेंट्स को करना पड़ेगा ये काम

WD Feature Desk
मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (14:09 IST)
How to make children independent

Parenting Tips:  बच्चों में अच्छे संस्कार हर माता-पिता चाहते हैं।  उम्र के साथ बच्चों को खुद के काम करना सिखाना ज़रूरी होता है।  पैरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा बिना कहे सारे काम करे और हर चीज में निपुण रहे।  
बचपन में बच्चे का हर काम पैरेंट्स करते हैं, लेकिन बड़ा होने के बाद छोटे-मोटे काम बच्चा खुद कर सकता है। हालांकि बड़े होने के बाद भी अधिकतर बच्चों की आदत अपना काम अपने माता-पिता से करवाने की ही बनी रहती है।

अधिकतर माता-पिता की यह शिकायत रहती है कि उनका बच्चा खुद से काम नहीं करता है।  अगर आप भी अपने बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाना चाहते हैं, तो आज इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को इंडिपेंडेंट बना सकते हैं।ALSO READ: क्या बच्चों के लिए कूल पैरेंट्सबनना सही है? जानिए टीनएज में कैसे रखें बच्चों का खयाल

बच्चों को छोटी उम्र से सिखाएं काम
बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना हर माता-पिता का सपना होता है।  ऐसे में उन्हें इंडिपेंडेंट बनाने के लिए छोटी उम्र में ही कुछ काम दे देने चाहिए।  इससे उनके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेगी और वह धीरे-धीरे काम को करने लगेंगे।  अगर आप कम उम्र से ही बच्चों को काम नहीं सीखाते हैं, तो बड़े होकर भी बच्चे खुद का काम खुद से कर लेते हैं।

बच्चों को खुद से फैसले लेने दें
आप अपने बच्चों को उनके काम खुद करने दें।  जैसे किताबें जमाना, बैग रखना, कपड़े पहनना, खुद से तैयार होना आदि।  इसके अलावा आप उन्हें खुद से उनके फैसले लेने दें।  अगर आप उनके फैसले खुद लेने लगेंगे, तो इससे भी बच्चा मानसिक तौर पर मजबूत नहीं हो पाएगा और उसे इंडिपेंडेंट बनने में थोड़ा समय लगेगा।

बच्चों को दें प्रोत्साहन
अगर आपका बच्चा कोई अच्छा काम करता है, तो आप उसे प्रोत्साहन जरूर दें।  इससे वह आगे चलकर दोबारा अच्छे काम करने की कोशिश करेगा और धीरे-धीरे इंडिपेंडेंस बन जाएगा।  अगर आपके बच्चे से कोई गलती होती है, तो आप उसे खुद से सुधारने का मौका दें।  इससे वह गलतियों से सीख लेगा और इंडिपेंडेंट बनेगा।

टाइम टेबल की मदद से सिखाएं समय प्रबंधन
बच्चों को इंडिपेंडेंट बनाने के लिए आप उनका टाइम टेबल बना दें।  उन्हें बताएं कि किस समय पर उन्हें कौन सा काम करना है।  इससे वह खुद इंडिपेंडेंट बनाने के लिए तैयार होंगे।   

दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए करें प्रोत्साहित
आप बच्चों को उनके दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए भेजें, ताकि वह अपने दोस्तों के बीच रहकर इंडिपेंडेंट बनने के लिए तैयार होंगे।  आप इन सभी टिप्स को अपनाकर अपने बच्चों को इंडिपेंडेंट बना सकते हैं।  इससे आपका बच्चा सभी काम खुद करने लगेगा और खुद से ही फैसला लेना सीख  जायेगा।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख