Hanuman Chalisa

प्रेग्नेंसी में क्या खाएं, क्या न खाएं, जानिए

Webdunia
प्रेग्नेंसी यानि गर्भावस्था (pregnancy) के समय महिलाओं को सेहत के प्रति सतर्क होने की आवश्यकता होती है, क्योंकि गर्भस्थ शिशु की सेहत मां की सेहत पर ही निर्भर करती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान अपनी सेहत का बेहतर ख्याल रखना और स्वास्थ्यवर्धक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। 
 
प्रेग्नेंसी में गर्भस्थ शिशु और खुद को पोषण देने के लिए कुछ चीजों को अपने भोजन में अनिवार्य तौर पर शामिल करना चाहिए। यहां नीचे बताई जा रही हैं वे सभी सेहतमंद चीजें, जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए-
आइए जानें प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं : diet tips
 
- स्वस्थ प्रेग्नेंसी के लिए आयरन को भोजन में शामिल करना बेहद जरूरी है। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, फलियां, लीची, किशमिश, अंजीर जैसी चीजों का प्रतिदिन सेवन करें। इसके अलावा विटामिन-सी का प्रयोग जरूर करें ताकि शरीर को आयरन सोखने में मदद मिल सके।
 
- भोजन में चिकनाई की आवश्यक मात्रा जरूर लें। लेकिन इसका अत्यधिक प्रयोग भी न करें। कुछ फैटी एसिड भ्रूण के मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। इसलिए इनका प्रयोग खाने में जरूर करें।
 
- इन सभी के बीच में पानी भी भरपूर मात्रा में पिएं। लेकिन एक साथ अधिक पानी पीने से भी बचें। दिनभर में कम से कम 6 से 8 ग्लास पानी जरूर पिएं। यह शरीर में आवश्यक नमी बनाए रखने के साथ ही शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करेगा।
 
- इस समय आपको शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पैदल चलना, योगा या अन्य हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करना चाहिए। मन को शांत और एकाग्र रखने के लिए आप मेडिटेशन भी कर सकती हैं। यह अनावश्यक तनाव को कम करने में मदद करेगा।
 
- गर्भवती होने पर विशेष रूप से प्रोटीनयुक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें दाल, अंकुरित अनाज, दूध एवं दूध से बने पदार्थ, अंडा, मीट आदि को अपनी रोज की डाइट में शामिल करें, ताकि शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति होती रहे। 
 
- शरीर में आवश्यक ऊर्जा और फाइबर्स की आपूर्ति के लिए कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन को प्राथमिकता दें। साबुत अनाज, फल, सलाद जैसी चीजों को अपने भोजन में शामिल करें। इसके अलावा छिलके वाली मूंग की दाल खाना इस समय काफी फायदेमंद होता है।
 
- अपने होने वाले शिशु की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए कैल्शियम की मात्रा अधिक लें। यह आपको पीठ और कमर दर्द से निजात दिलाएगा और ब्रेस्ट फीडिंग के लिए भी तैयार करेगा। इसके लिए दूध व दूध की बनी चीजें, फलियां, हरी पत्तेदार सब्जियां, खास तौर से पालक, मूंगफली आदि को डाइट में शामिल करें।
 
क्या न करें- Pregnancy Don'ts
 
- अधिक फैट और शुगर वाली चीजों से भी दूरी बनाएं। ज्यादा मीठा, बेक की हुई चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यह स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक होंगी ही, बल्कि आपको प्री प्रेग्नेंसी फिगर पाने में भी काफी परेशानी हो सकती है।
 
- नमक की अधिक मात्रा लेने से परहेज करें। 
 
- अधिक कैफीन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, अत: चाय या कॉफी का अत्यधिक सेवन करने से बचें। दिनभर में अधिक से अधिक 3 कप चाय या कॉफी लें। 
 
- पहले से तैयार प्रोसेस्ड और प्रिजर्व्ड फूड का प्रयोग करने से हमेशा बचें। 
 
- इसके अलावा नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखें और हो सके तो शाकाहारी रहें। 
 
- अधिक तले-भुने व मसालेदार पदार्थों का प्रयोग भी कम ही करें तो बेहतर होगा। 

- साथ ही ठंडी चीजों को खाने से बचें। 
 
- इन दिनों अधिक मात्रा में दहीं का सेवन शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकता है, अत: डॉक्टर की सलाह से इसे खाना उचित रहेगा। 

pregnancy tips
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख