Hanuman Chalisa

बच्चों को कोरोना से कैसे बचाएं, जरूर बरतें ये 10 सावधानियां

Webdunia
कोरोना वायरस की दूसरी लहर पूरी देश में तेजी से फैल रही है। इसकी चपेट में हर आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर अब और कितना विकराल रूप धारण करेगी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन बच्चों को इससे सुरक्षित करना अभी भी जरूरी है।
 
तो जानते हैं क्या सावधानियां बरती जा सकती है जिससे बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सकें- 
 
- बच्चों को साफ-सफाई के बारे में बताएं। उन्हें इस बीमारी से अवगत कराकर सैफ्टी टिप्स दें। अपना रूम साफ करने के लिए कहें। हाइजिन के बारे में बताएं। 
 
- बच्चों पर लगातार नजर बनाएं रखें। उन्हें थोड़ा सा भी कफ, खांसी, जुकाम होने पर बेसिक इलाज शुरू कर दें। बच्चों को ठंडी चीजें नहीं खिलाएं। जैसे आइस्क्रीम, कोल्ड्रिंक्स, चॉकलेट भी नहीं खिलाएं। 
 
- कोविड के नए लक्षणों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी समस्या भी सामने आ रही है। ध्यान रहे बच्चों में इस तरह के लक्षण पाएं जाने पर डॉ. से जरूर चर्चा करें। अगर बच्चे सुस्त भी नजर आते हैं तो उनसे उनका हाल जरूर पूछें। 
 
- अपने साथ बच्चों को भी सूर्य नमस्कार जरूर कराएं। इससे उनका इम्यूनिटी लेवल भी बढ़ेगा, ताकत भी रहेगी और वह तंदुरूस्त बनें रहेंगे। 
 
- बच्चों के फूड डाइट में जरूर बदलाव करें उन्हें हेल्दी सब्जी खिलाएं। फ्रूट्स खिलाते रहें।
 
- सैनिटाइजर की जगह बच्चों को साबुन से हाथ धोने के लिए कहें। बार-बार मुंह पर हाथ फेरने से रोकें। मास्क कैसे पहनना है और कैसे निकालकर रखना है। यह जरूर बताएं।
 
- बच्चों को माइंड गेम, ऑनलाइन डांस क्लास, पजल, स्टोरी रीडिंग जैसी चीजों में व्यस्त रखें। 
 
- कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लेकिन बच्चों को खुली हवा में भी जरूर ले जाएं। इसके लिए आप छत पर थोड़ी देर टहल सकते है। सुबह का वक्त ज्यादा बेहतर होता है। 
 
- परिवार बड़ा है तो कोशिश करें कि वेंटिलेशन, खिड़कियां खुली रखें। ताकि हवा अंदर की बाहर और बाहर की अंदर आ-जा सकें। बंद कमरे में वायरस का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
 
- परिवार के सदस्य बाहर से कोई भी वस्तु ला रहे हैं तो उन्हें छूने न दें। जब तक आप सैनिटाइज नहीं कर देते। 

ALSO READ: कोरोना काल की कहानियां : बनते-बिगड़ते रिश्ते
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख