Hanuman Chalisa

Winter Care Tips for Babies: सर्दियों में बच्चों को ऐसे रखें हेल्दी, जाने ये 5 बातें

Webdunia
Winter Care Tips for Babies : सर्दियों के मौसम में बच्चों की हेल्थ का खास ध्यान रखना ज़रूरी है। दरअसल बच्चों की इम्युनिटी कमज़ोर होती है जिससे उन्हें वायरस और इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। सर्दियों में कई बीमारियां बढ़ने लगती हैं जो धीरे-धीरे गंभीर समस्या बन जाती हैं। अक्सर सर्दियों में बच्चों को खांसी, बुखार या जुकाम आसानी से हो जाता है। बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
 
1. लेयर में कपड़े पहनाएं : सर्दियों में सबसे ज़रूरी लेयर में कपड़े पहनना होता है। गर्म गर्म बच्चों को ठंडी हवा से बचाते हैं जिससे उन्हें ठंड नहीं लगती है। आप अपने बच्चे को थर्मल और स्वेटर पहनाएं। ध्यान रखें कि बच्चे को बहुत अधिक और मोटी स्वेटर न पहनाएं क्योंकि इससे बच्चे को ओवर हीटिंग या घबराहट हो सकती है। जितनी मां ने स्वेटर पहनी है उससे एक अधिक स्वेटर अपने बच्चे को पहनाएं।
2. डायरेक्ट स्वेटर न पहनाएं : हम अक्सर यह गलती करते हैं कि बच्चे को डायरेक्ट स्वेटर पहना देते हैं। दरअसल कितना भी सॉफ्ट स्वेटर हो लेकिन वूलन के कारण बच्चे को खुजली या रेशेस जैसी समस्या हो सकती है। डायरेक्ट स्वेटर पहनने से बच्चा चिडचिड़ा सकता है। इसलिए स्वेटर पहनाने से पहले बच्चे को कॉटन की टीशर्ट पहनाएं या थर्मल पहनाएं। 
 
3. कान, मुंह और पैर ढकें : बच्चों के कान, मुंह और पैर ढकना भी बहुत ज़रूरी होता है। कान में हवा जाने से बच्चों का गला खराब हो सकता है और ठंड बैठ सकती है। इसलिए बहार जाने से पहले बच्चों को टोपा, स्कार्फ या कान में रुई ज़रूर लगाएं। साथ ही गाड़ी पर ट्रेवल करते समय बच्चे को मास्क भी पहनाएं। पैर और हाथ के मौजे भी बच्चों के लिए ज़रूरी है। 
 
4. ड्राई फ्रूट्स : सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स एक बेहतरीन सोर्स है। इनकी तासीर गर्म होती है जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। आप अपने बच्चे को अंजीर, किशमिश, खजूर, बादाम, अखरोट और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स दे सकते हैं। इसके साथ ही आप बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स के लड्डू भी बना सकते हैं। कई लोग ड्राई फ्रूट्स का पाउडर भी बनाते हैं जिसे दूध में मिलाकर सेवन किया जाता है। 
 
5. देर शाम घर से न जाने दें : आप अपने बच्चे को देर शाम या रात को घर से बहार न जाने दें। सिर्फ ज़रूरत पड़ने पर ही अपने बच्चे को बहार भेजें। आप दोपहर या सुबह अपने बच्चे को खेलने के लिए भेजें। क्योंकि आउटडोर एक्टिविटी बच्चे के लिए बहुत ज़रूरी है। इसलिए बच्चे की आउटडोर एक्टिविटी का टाइम चेंज कर दें।
ALSO READ: Air Pollution: बच्चों को पॉल्यूशन के खतरे से ऐसे बचाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Gas-free vegetarian dishes: LPG गैस के बिना बनने वाले 20 शाकाहारी व्यंजन

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

यदि खत्म हो गई है गैस तो परेशान न हो, बिना LPG के जल्दी से बनाएं ये 5 आसान डिश

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

महायुद्ध पर कविता: सुलग रहा संसार है

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Ganesh Shankar Vidyarthi Day: गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस: एक श्रद्धांजलि और प्रेरणा

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!

अगला लेख