Hanuman Chalisa

'बॉलीवुड सेल्फी' का जनरल सिंह ने किया विमोचन

Webdunia
मुंबई में आयोजित लिट ओ फेस्ट के दूसरे दिन वरिष्ठ पत्रकार और समीक्षक अनंत विजय की नई किताब बॉलीवुड सेल्फी का विमोचन केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने किया। इस मौक पर वरिष्ठ फिल्म पत्रकार भावना सोमैया और सत्यसरण के अलावा राजेश खन्ना के जीवनीकार और अंग्रेजी के लेखक गौतम चिंतामणि और वाणी प्रकाशन के निदेशक गौतम चिंतामणि भी मौजूद थे।
ये समारोह मुंबई के मशहूर जेजे स्कूल ऑफ ऑर्ट एंड ऑर्किटेक्चर में किया गया। पुस्तक विमोचन से पहले आत्मकथा और जीवनी लेखन में आने वाली चुनौतियों पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया था। वाणी प्रकाशन से प्रकाशित अनंत विजय की इस किताब में ग्यारह फिल्मी हस्तियों को केंद्र में रखकर उनकी जिंदगी का विश्लेषण किया गया है, उनकी जिंदगी के अनछुए पहलुओं को सामने लाया गया है। जैसा कि इस किताब के नाम से ही साफ है कि इसमें कई फिल्मी सितारों ने अपनी जिंदगी के जो अनुभव साझा किए हैं उसको ही लेखक उठाता है और फिर उसके आधार पर उनके व्यक्तित्व का विश्लेषण करता है।
 
इस लिहाज से अगर देखें तो यह किताब हिंदी में अपने तरह की अकेली किताब है। अपनी एक टिप्पणी मे हिंदी आलोचना के शिखर पुरुष नामवरसिंह ने लेखक अनंत विजय की भाषा के बारे में कहा है कि – मैं अनंत विजय के लिखने की शैली की दाद दूंगा। अनंत की भाषा इतनी अच्छी और पारदर्शी है कि जब आप उनके लेख पढ़ेंगे तो उसको आप कहानी की तरह पढ़ते चले जाएंगे। इतनी रोचक, पठनीय और इतनी गठी हुई भाषा से ही मैंने पहली बार अनंत विजय की प्रतिभा को जाना।
नामवरसिंह की इस टिप्पणी को अनंत विजय अपनी इस किताब बॉलीवुड सेल्फी में भी साकार करते हैं। फिल्मी सितारों पर लिखते वक्त भाषा की रोचकता बरकरार रहे तो पाठकों को एक विशेष किस्म का आनंद मिलता है। इस किताब को पढ़ते हुए पाठकों को उस आनंद की प्राप्ति होगी। 
 
हिंदी में फिल्म लेखन की आलोचना को लेकर बहुत कम काम हुआ है। फिल्मों की समीक्षा तो बहुतायत में लिखी जाती है, लेकिन फिल्म और उससे जुड़ी किताबों पर आलोचनात्मक ढंग से विचार कम हुआ है। इसकी वह यह है कि हिंदी में फिल्मों पर गंभीर लेखन कम ही हुआ है। इस किताब में अनंत विजय उस कमी को पूरा करने का प्रयास भी करते हैं। 
 

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

समाचार

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...