Hanuman Chalisa

दूरदर्शन मनाएगा 'सुशासन दिवस'

Webdunia
बुधवार, 24 दिसंबर 2014 (11:30 IST)
नई दिल्ली। दूरदर्शन 25 दिसंबर को राष्ट्र की दो महान शख्सियतों अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय के जन्म दिवस के रूप में मनाएगा। प्रधानमंत्री की 25 दिसंबर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस मनाए जाने की घोषणा के अनुसरण में लोक प्रसारक विशेष वृत्तचित्रों का प्रसारण करेगा।
 
'गीत नया गाता हूं' नामक वृत्तचित्र अटल बिहारी वाजपेयी पर है, जो एक महान राजनेता होने के साथ चार दशकों तक संसद सदस्य और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे। वे एक महान वक्ता, कवि, साहित्यकार हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने राजनीतिक ख्याति अर्जित की है। 
 
उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक कराया, भारत से पाकिस्तान तक की सद्भावना यात्रा की पहल की, चतुर्भुज सड़क योजना आरंभ की और अन्य उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी कविता और गीतों की पृष्ठभूमि के साथ यह फिल्म डीडी नेशनल पर 25 दिसंबर को प्रात: 11.00 बजे प्रसारित की जाएगी जिसे रात्रि 10.30 बजे पुन: प्रसारित किया जाएगा। 
 
दूसरा वृत्तचित्र 'राष्ट्रीय नेता राजनेता', 25 दिसंबर को प्रात: 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा जो सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत इस महान व्यक्तित्व को समर्पित है। 
 
25 दिसंबर को प्रात: 9.00 बजे डीडी नेशनल पर 'स्वप्न साकार : महामना पंडित मदन मोहन मालवीय' पर एक वृत्तचित्र प्रसारित किया जाएगा जिसके माध्यम से उनके राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक करियर पर प्रकाश डालते हुए इस महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 
 
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन और हिंदू राष्ट्रीयता के समर्थन में उनकी विशिष्ट भूमिका के लिए इस भारतीय शिक्षाविद् और राजनेता को ‘महामना’ की उपाधि प्रदान की गई थी। वे दो बार (1909 और 1918) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। 
 
इस फिल्म में उनकी यात्राओं और उपलब्धियों का लेखा-जोखा होगा और इसे उसी दिन सायं 6 बजे दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय केंद्रों से प्रसारित किया जाएगा। 
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

समाचार

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई बिल्डिंग गिरीं, 3 की मौत, जापान, इंडोनेशिया और मलेशिया में अलर्ट

जयपुर में चार मंजिला नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, धारा 163 लागू, जयपुर में 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंद

यूपी में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर, 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज