Meghalaya Assembly Election : कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची

Webdunia
शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (19:56 IST)
शिलांग। कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। ये उम्मीदवार झनिका सियांगशाई (खलिहरियट), अर्बियांगकम खार सोहमत (अमलारेम), चिरेंग पीटर आर. मारक (खारकुट्टा), डॉ. ट्वेल के मारक (रेसुबेलपारा) और कार्ला आर. संगमा (राजाबाला) हैं। कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की अंतिम सूची को मंजूरी दे दी है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद विन्सेंट एच. पाला ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने 5 उम्मीदवारों की अंतिम सूची को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि ये उम्मीदवार झनिका सियांगशाई (खलिहरियट), अर्बियांगकम खार सोहमत (अमलारेम), चिरेंग पीटर आर. मारक (खारकुट्टा), डॉ. ट्वेल के मारक (रेसुबेलपारा) और कार्ला आर. संगमा (राजाबाला) हैं। कांग्रेस ने 60 सदस्‍यीय मेघालय विधानसभा के लिए फरवरी के अंत में होने वाले चुनावों के वास्ते 25 जनवरी को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

पाला का नाम पहली सूची में था और वह पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले की सुतंगा-सैपुंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी है। मतगणना 2 मार्च को की जाएगी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख