Hanuman Chalisa

#MeToo : केवल हीरोइन ही नहीं, बल्कि हीरो को भी करना पड़ता है फिल्म उद्योग में समझौता

Webdunia
सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (22:21 IST)
भिवानी। फिल्मों सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे 'मी टू अभियान' के बीच अभिनेता एवं 'आशिकी' फिल्म से चर्चित हुए राहुल राय ने सोमवार को कहा कि कि केवल हीरोइन ही नहीं, बल्कि हीरो को भी फिल्म उद्योग में समझौता करना पड़ता है। उन्होंने ऐसे मामलों में आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाने का भी सुझाव दिया।
 
 
भिवानी में एक शो में पहुंचे राय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि गत 8-9 साल से रियलिटी शो एवं सोशल मीडिया के जरिए प्रतिभाएं निकलकर आई हैं। फिल्म उद्योग में खुद को स्थापित करने के लिए समझौता किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केवल हीरोइनें ही नहीं, बल्कि हीरो को भी समझौता करना पड़ता है। यह कड़वी सच्चाई रही है।
 
उन्होंने कहा कि अगर फिल्म उद्योग में कामयाब होना है तो 'शॉर्टकट' नहीं बल्कि मेहनत को तवज्जो देनी होगी। 'मी टू अभियान' पर उन्होंने कहा कि ऐसा होता आया है। 90 (के दशक) से पहले भी ऐसी बातें होती थीं। मेरी राय में एक कमेटी होनी चाहिए, जो कि तय करे कि ऐसा हुआ या नहीं?
 
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी ऐसा होता रहा है। कैसे स्थिति को संभालना है, उसके लिए कमेटी होनी ही चाहिए। आरोपों की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, हर उद्योग में ऐसा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख