सीएम जोरमथांगा को मिजोरम में सरकार बने रहने की उम्मीद, 7 नवंबर को होगा मतदान

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 (22:07 IST)
Mizoram Assembly Elections: मिजोरम के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने मंगलवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी जिसे 'शहीदों के रक्त ने सींचा है', वह आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में कायम रहेगी। मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होगा।
 
दिग्गज नेता 20 साल के उस विद्रोह काल का जिक्र कर रहे थे, जब एमएनएफ एक सशस्त्र संगठन था। यह अंतत: 1986 में मिजो शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने और एक राजनीतिक पार्टी बनने के साथ मुख्य धारा में लौटा। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर को 1 ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। जोरमथांगा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा कि एमएनएफ अगले कार्यकाल में शासन करने और लोगों की सेवा करने की तैयारी कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम ईश्वर के आशीर्वाद से सत्ता में बने रहेंगे। एमएनएफ अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मिजो समुदाय के लोगों की है और यह 'शहीदों के खून' से सींची गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख