Hanuman Chalisa

खुशखबर! अब 1500 रुपए में मिलेगा 4जी मोबाइल

Webdunia
एक समय था, जब एक सामान्‍य था मो‍बाइल खरीदने के लिए भी विचार करना पड़ता था, लेकिन देशी-विदेशी मोबाइल हैंडसेट कं‍पनियों की ओर से मची व्‍यापारिक प्रतिस्‍पर्धा ने अब महंगा और लेटेस्‍ट स्मार्टफोन खरीदना आसान कर दिया है। इसी प्रतिस्‍पर्धा में बने रहने के लिए रिलायंस जियो ने अभी 2000 रुपए तक के 4जी मोबाइल हैंडसेट का ऐलान किया नहीं है, केवल खबरें आ रही थीं कि इसी बीच चीन की एक कंपनी ने मात्र 1500 रुपए के 4जी मोबाइल हैंडसेट लांच करने का ऐलान किया है। 
 
खबरों के मुताबिक, चीनी कंपनी स्प्रेडट्रम कम्यूनिकेशन के नीरज शर्मा ने बताया कि हम ऐसी टेक्‍नोलॉजी पर काम कर रहे हैं जिसके तहत बाजार में 1500 रुपए तक के 4जी फीचर फोन बाजार में आएंगे। उन्‍होंने कहा, हमने इसके लिए अपने पार्टनर्स के साथ कॉन्‍सेप्‍ट प्रोमोशन शुरू कर दिया है।
 
रिलायंस जिओ के आने के बाद भारतीय मोबाइल बाजार में 4जी स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ी है। इसलिए कंपनियां भी अब सस्ते 4जी हैंडसेट ला रही हैं। इसी के मद्देनजर हाल ही में भारतीय कंपनी लावा ने 3333 रुपए में एक 4जी फीचर फोन लांच किया है। इसके अलावा माइक्रोमैक्स के भी 4जी स्मार्टफोन 3000 रुपए से शुरू होते हैं। साथ ही अन्‍य कंपनियों के भी सस्ते 4जी स्मार्टफोन बाजार में हैं।
 
खबरों के मुताबिक, वैसे रिलायंस जियो भी अपने रीटेल ब्रांड के तहत 1500 रुपए के 4जी हैंडसेट लाना चाहता है, क्‍योंकि स्प्रेडट्रम ने जिस पार्टनर्स की बात कही है वो रिलायंस जियो है, क्‍योंकि यही चीनी कंपनी रिलायंस जियो के एलवायएफ के कुछ स्मार्टफोन में प्रोसेसर देती है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

हे राम! चढ़ावा चोरी के बाद अब 40% कमीशन के आरोप से गरमाई अयोध्या

श्री श्री रविशंकर को मिला लक्ज़मबर्ग शांति पुरस्कार, 182 देशों में शांति प्रयासों का सम्मान, करोड़ों लोगों को किया प्रेरित

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

अगला लेख