Hanuman Chalisa

किस मिठाई पर होगा 'एंड्राइड एन' का नाम? | Android N Should Be Called?

WD
शुक्रवार, 20 मई 2016 (16:10 IST)
अब आईफोन 7 भूल जाइए और एपल कार भी, क्योंकि आज की तारीख में तकनीक की दुनिया का सबसे बड़ा सवाल है कि गूगल के नए एंड्राइड वर्जन 'एंड्राइड एन' का नाम क्या रखा जाए?

 
जी हां, गूगल ने आम लोगों से अपने नए वर्जन के नाम के लिए सुझाव मंगाए हैं। शर्त है कि यह नाम किसी मिठाई का होना चाहिए जो अंग्रेजी के अक्षर एन से शुरू होता हो! 2009 में अपने एंड्राइड 1.5 लांच के वक्त से ही गूगल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के हर नए वर्जन का नाम मिठाई अथवा मीठे व्यंजन पर रखता आया है। 
 
गौर करेंगे तो आप पाएंगे कि जिस तरह एपल अपने हर ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम नंबरों पर रखता आया है, वहीं गूगल ने यही काम अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम के आधार पर स्वादिष्ट व्यंजनों के नाम पर रखता रहा है। जैसे कपकैक (1.5), डोनट (1.6), इक्लेयर (2.0) से लेकर किटकैट (4.4), लॉलीपॉप (5.0) और मार्शमैलो (6.0) तक। इसी तारतम्य में एंड्राइड एन के लिए भी गूगल ने सुझाव आमंत्रित किए हैं। ऐसे मीठे व्यंजनों के नाम मंगाए जा रहे हैं जिनके नाम 'एन' से शुरू होते हों।
 
गूगल ने एंड्राइड एन के लिए वेबसाइट भी लांच की है जिसमें एंड्राइड एन के लिए नए नाम पर सुझाव दिया जा सकता है। इस कैंपेन को 'हैशटैगनैमएंड्राइडएन' के साथ सोशल मीडिया पर भी चलाया जा रहा है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं... पत्नी के ताने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को राहत

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार

अगला लेख