Hanuman Chalisa

आईफ़ोन 8 होगा सबसे धमाकेदार!!

-आकार और अनुभव दोनों में होगा परिवर्तन

Webdunia
शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (15:31 IST)
वेबदुनिया न्यूज़
हालाँकि आईफ़ोन 7 बस आया ही है पर अभी से ज़्यादा चर्चे हैं आईफ़ोन-8 के। आइफ़ोन 7 के लिए कतार लगाए खड़े ग्राहकों के लिए ये थोड़ा सोच में डालने वाला हो सकता है पर बड़ा बदलाव तो आईफ़ोन-8 में ही होगा। हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर दोनों ही के हिसाब से।

सूत्रों के मुताबिक एपल कंपनी की अनुसंधान प्रयोगशालाओं में आईफ़ोन-8 को लेकर ज़बर्दस्त काम हो रहा है। ये प्रयोगशालाएँ अमेरिका, इसराइल, सिंगापुर और सहित अन्य देशों में स्थित हैं। जैसे आईफ़ोन-5 के बाद 6 में आकार और सुविधाओं को लेकर एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिला था वैसे ही और उससे कहीं बढ़कर परिवर्तन आईफ़ोन-8 में देखने को मिलेंगे।

ये फ़ोन 2017 के अंत में बाज़ार में आएगा। इस फ़ोन को इसलिए भी ख़ास तवज्जो दी जा रही है क्योंकि 2017 में आईफ़ोन के दस साल पूरे हो रहे हैं। 10 साल पूरे होने के इस मौके को यादगार बनाने के लिए टीम कुक के नेतृत्व में पूरी कंपनी पूरी तत्परता से लगी हुई है।

हालाँकि आईफ़ोन-8 को लेकर काफ़ी सतर्कता और गोपनीयता भी बरती जा रही है पर जो ख़बरें छनकर बाहर आ पाई हैं उनके मुताबिक इसमें निम्न ख़ास बातें हो सकती हैं –
-    आकार में परिवर्तन
-    कैमरे को लेकर बड़ा बदलाव
-    आभासी सचाई (वर्च्युअल रिएलिटी) को शामिल किया जाएगा
-    दैनिक सेवाओं से सीधे जोड़ने की सुविधा
-    आईओएस यानी आईफोन के सॉफ़्टवेयर में कुछ ऐसे क्रांतिकारी बदलाव, जो एंड्रोइड से मिलने वाली चुनौती का जवाब देने के साथ ही उपयोगकर्ताओं को एक नया अनुभव देंगे
-    ख़ास तौर पर भारत जैसे बाज़ार को लेकर भी कुछ विशेष प्रयोग किए जा सकते हैं

स्टीव जॉब्स के बाद से ही आईफ़ोन बनाने वाली कंपनी एपल के सामने उसी तरह के नवाचार को बनाए रखना बड़ी चुनौती रहा है। नए सीईओ टीम कुक के नेतृत्व में कंपनी का भौगोलिक विस्तार तो काफी हुआ पर आलोचक सदैव ही स्टीव जॉब्स के प्रयोग और नवाचार के साहस की याद दिलाते रहते हैं। इसीलिए आईफ़ोन-8 को बेहतर छवि के लिए भी प्रचारित किया जाएगा। वैसे एपल काफ़ी योजनाबद्ध तरीके से काम करती है और इस समय आईफ़ोन-10 को लेकर भी काम शुरू हो चुका है। साथ ही "एपल कार" कंपनी की बड़ी और महत्वाकांक्षी योजना है। ये मानव रहित कार है जिसको लेकर गूगल भी काफी काम कर चुका है।

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख