Hanuman Chalisa

आज लांच होगा एपल का आईफोन 6 एस , ये होंगे फीचर्स

Webdunia
बुधवार, 9 सितम्बर 2015 (12:57 IST)
आईफोन के दीवानों के लिए एपल अपना नया आईफोन 6 एस आज लांच करेगा। खबरों के अनुसार सेन फ्रांसिस्को में एक इवेंट में आईफोन 6S और 6S प्लस लांच करेगा। फीचर्स की अगर बात की जाए तो एपल इसमें दमदार फीचर्स ला सकता है। 
आईफोन के हर उत्पाद का ग्राहक बेसब्री से इंतजार करते हैं और वो यह उम्मीद भी करते हैं कि उन्हें नए हैंडसेट्स में कुछ बेहतर फीचर भी देखने को मिलें। तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आईफोन 7 में कम साइज के साथ साथ काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है।
 
एप्पल कंपन की सीईओ टिम कुक बुधवार को इस मॉडल को लॉन्च करेंगे। कुक को उम्मीद है कि यह उत्पाद बाजार में आते ही धमाल मचा देगा। वहीं एपल आईपैड कि बिक्री में गिरावट आना भी कंपनी के लिए चिंता की बात है। हाल ही में लांच हुए एपल का आईपॉड टच जिसका स्क्रीन 4.1 इंच का है वो 6.1mm पतला है। खबरों के अनुसार आईफोन 7 का साइज 6.0mm और 6.5mm के बीच हो सकता है। 

ये हो सकते हैं फीचर्स- 
कैमरा : आईफोन 6एस में आईसाइट सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फेसटाइम सेंसर के साथ पांच मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इससे आप बेहतरीन सैल्फी क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा यह मॉडल 4K अल्ट्रा हाई डेफिनेशन रिकॉर्डिंग रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसका इमेज सिग्नल प्रोसेसर भी अपग्रेडेड होगा।
 
फोर्स टच : आईफोन 6 के इस फीचर को '3डी टच डिस्प्ले' भी कहा जा सकता है, क्योंकि तीन अलग-अलग लेवल (टच, प्रेस और डीपर प्रेस) के टच के बीच अंतर कर सकता है। यह फीचर एपल स्मार्ट वॉच में पहले दिए गए फीचर का नेक्स्ट जनरेशन वर्जन है। फोर्स टच से टच एक्सपीरियंस बेहतर होगा और रिस्पॉन्स टाइम कम होगा, जिसस इसके एप्स और तेजी से काम करेंगे।
 
स्टोरेज :  माना जा रहा है कि आईफोन 6एस में इंटरनल स्टोरेज क्षमता 16 जीबी ही रहेगी, इसके बाद आने वाले वैरिएंट्स में 64 जीबी और 128 जीबी की हाई कैपेसिटी स्टोरेज मिल सकती है।
 
प्रोसेसर और रैम :  आईफोन के इस नये मॉडल में ए9 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और बेहतर होगी। साथ ही 16 या 14 नैनोमीटर की चिप भी मिल सकती है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में EVM की सुरक्षा को लेकर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में टकराव, कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर ममता बनर्जी का धरना

विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित: CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, महिला सशक्तीकरण सत्र में गरमाई राजनीति

पश्चिम बंगाल में M फैक्टर के दम पर ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा, इतनी सीटें जीतने की कहीं बात

सुल्तानपुर में डीजे की तेज आवाज से गई 140 मुर्गियों की गई जान

जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 29 लोग थे सवार, 4 शव बरामद, 15 को बचाया