iPhone 12 आज होगा लांच, जानिए क्या रहेगी कीमत, कैसे कर सकते हैं फोन की बुकिंग

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (17:33 IST)
iPhone के चाहने वालों का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। Apple आज iPhone 12 सीरीज लॉन्च कर सकती है। कंपनी आज एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में iPhone 12 सीरीज को दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है।
ALSO READ: Samsung ने लांच किया धमाकेदार फीचर्स वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
खबरों के अनुसार सीरीज में कंपनी 4 आईफोन लॉन्च कर सकती है। नई सीरिज में कंपनी चार फोन iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro, और iPhone 12 Pro Max, को OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ लांच किया जा सकता है।

खबरों के अनुसार iPhone 12 mini की कीमत 699 डॉलर (करीब 51,100 रुपए) और iPhone 12 को 799 डॉलर (करीब 58,400 रुपए) की शुरुआती कीमत के साथ उतारा जा सकता है। iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max की कीमत की बात करें तो इन्हें 999 डॉलर (करीब 73,000 रुपए) और 1,099 डॉलर (करीब 80,400 रुपए) की कीमत में पेश किया जा सकता है।

iPhone 12 mini और iPhone 12 मॉडल्स में यूजर्स को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और क्रीन कलर ऑप्शन में पेश किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max में गोल्ड, सिल्वर, ग्रेफाइड और ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

कंपनी iPhone 12 और iPhone 12 Pro मॉडल की प्री-बुकिंग 16-17 अक्टूबर से शुरू हो सकती है। इसके अतिरिक्त iPhone 12 mini मॉडल की प्री-बुकिंग 6-7 नवंबर से शुरू हो सकती है। इसी तरह iPhone 12 Pro Max की प्री-बुकिंग 13 नवंबर को शुरू हो सकती है और इसकी शिपिंग 20 या 21 नवंबर से शुरू होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासी की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख