Hanuman Chalisa

अब टच आईडी से फोन चोर पकड़ा जाएगा

Webdunia
एप्पल को इसकी प्राइवेसी और सीक्योरिटी से जुड़े फीचर के लिख खासतौर पर जाना जाता है। टच आईडी एक ऐसा ही उदाहरण है जो इस बात को साबित करता है। अब एप्पल के डिवाइस को चोरों से बचाने के लिए आईडी टच है और एप्पल ने इस आइडिया को पैटेंट करा लिया है। 


 
 
यह फीचर, जिसे USPTO पैटेंट एप्लीकेशन में अनऑथोराइज्ड यूजर के आइडेंटिफिकेशन का बॉयोमेट्रिक कैप्चर कहा जा रहा है, चोर के फिंगर प्रिंट लेता है। इसके अलावा चोर का फोटो, वीडियो और किसी और का आईफोन अनलॉक करना चाह रहे अपराधी का ऑडियो भी लेता है।  
 
आमतौर पर, एक चोर किसी भी आईफोन को अनलॉक करने की कोशिश इसे हैक कर करने की कोशिश करता है। इसके तहत वह तरह तरह के पासवर्ड ट्राय करता है या टच आईडी के साथ भी चीटिंग करता है। इस तरह की कोशिशों में, एप्पल की नई पैटेंड टैक्नोलॉजी कंपनी को इस चोर के फिंगरप्रिंट लेने और अन्य डिटेल की सुविधा देता है। यह सभी जानकारी फॉरेंसिक साक्ष्य के रूप में ऑथोरिटीज के पास पहुंचा दी जाएंगी। 
 
जिस दौर में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर लायसेंस लेने जैसे विचारों पर बातचीत चल रही है, एप्पल इस गेम में एक कदम आगे हैं। उसके अपने इस आइडिए को पैटेंट करा लिया है। निश्चिततौर पर चोर के बारे में इतनी जानकारी होने पर उसे पकड़ने में मदद मिलेगी। 
 
इस फीचर के साथ, एप्पल कंपनी सभी फिंगरप्रिंट को रजिस्टर कर सकती है भले ही वे चोर के हों या नहीं हालांकि किसी आइडिए का पैटेंट होना इस बात की ग्यारंटी नहीं है कि एप्पल इस तकनीक को यूजर्स के लिए लेकर आएगी। देखना यह है कि कंपनी इस आइडिए को आने वाले डिवाइसों में अपनाती है या नहीं। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

ममता बनर्जी पर बड़ा कानूनी एक्शन! सनातन धर्म को लेकर दिए पुराने बयान पर दर्ज हुई FIR

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

अगला लेख