Hanuman Chalisa

एपल की नई वॉच बनेगी आपकी फिटनेस गुरु

Webdunia
मंगलवार, 10 मार्च 2015 (16:52 IST)
एपल ने सोमवार को स्मार्ट घड़ी के बाजार में प्रवेश किया है जिसके जरिए उपभोक्ताओं को कॉल करने तथा संदेश भेजने की सुविधा होगी और स्वास्थ्य संबंधी सेंसर भी होंगे।
एपल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने इस बहु-प्रतीक्षित एपल घड़ी को पेश करते हुए कहा 'ये आपकी कलाई पर कोच (प्रशिक्षक) जैसा है। नई स्मार्ट वॉच अब हमारे द्वारा तैयार सबसे व्यक्तिगत उपकरण है और इसमें पारंपरिक घड़ी से लेकर एनिमेशन से तैयार मिकी माउस तक की तस्वीर उभर सकती है।
 
आईफोन के बाद तैयार यह एपल वॉच कलाई पर पहने जाने वाले उपकरण के तौर पर तैयार किया गया है जिससे जरिए कॉल किए जा सकते हैं, संदेश भेजे जा सकते हैं और इसमें स्वास्थ्य की जानकारी के लिए कई तरह के ऐप्लीकेशन हैं।
 
कुक ने कहा कि इस घड़ी में स्पीकर और माइक्रोफोन है जिसके जरिए आप कॉल कर सकते हैं। मैं जब पांच साल का था तभी से मैं इसे बनाना चाहता था।
 
 

इस घड़ी को एपल पे के मोबाइल वॉलेट से भी जोड़ा गया है और इसका उपयोग तस्वीरें देखने, खबरों पर नजर रखने और सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए भी किया जा सकता है।
इस घड़ी से उबर से टैक्सी लेने से लेकर संगीत और घरेलू काम काज के स्वचालन से जुड़े एप्लीकेशन का भी उपयोग किया जा सकता है। कुक ने कहा कि अब यह आपकी कलाई पर है न कि आपकी जेब में।' एपल ने ऐसे बाजार में प्रवेश किया है जहां दक्षिण कोरिया की प्रमुख कंपनी सैमसंग और एलजी से लेकर जापान की सोनी और पेबज जैसी स्टार्टअप कंपनियां पहले से हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि एपल इस बाजार का फायदा उठाएगी क्योंकि उसने घड़ी को आईफोन और अपने सॉफ्टवेयर उत्पादों से जोड़ा है और इसके एप्लीकेशन की श्रृंखला तथा स्वास्थ्य एवं तंदरुस्ती से जुड़े सेंसर हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा 2026 : कश्‍मीर पुलिस का प्रोजेक्ट हाक आई, बाज की आंख से 360 डिग्री निगरानी

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, एकसाथ मिलेगा 3 महीने का राशन

60 सेकेंड में 2 भीषण भूकंप: वेनेजुएला के कई शहर मलबे में तब्दील, हजारों के दबे होने की आशंका!

राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से बवाल, महामंडलेश्वर ने 5 लाख इनाम का किया ऐलान