Hanuman Chalisa

अब खुद स्मार्टफोन नहीं बनाएगी ब्लैकबेरी

Webdunia
गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (08:26 IST)
लंदन। कनाडा की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी ब्लैकबेरी लिमिटेड ने अपने घटते राजस्व को देखते हुए अब अपना स्मार्टफोन स्वयं नहीं बनाने का फैसला किया है। 
                
ब्लैकबेरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन चेनी ने घोषणा की कि कंपनी अब अपना स्मार्टफोन खुद नहीं बनाएगी बल्कि इसे आउटसोर्स करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि वह सॉफ्टवेयर और सर्विस क्षेत्र के जरिए राजस्व घाटे की भरपाई कर पाएगी। 
         
कंपनी ने साथ ही यह भी कहा है कि उसके मुख्य वित्तीय अधिकारी जेम्स यर्श ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा एक अक्टूबर को प्रभावी होगा। उनकी जगह अब स्टीवन कैपेली यह पद संभालेंगे। 
                
ब्लैकबेरी ने साथ ही बताया कि उसने इंडोनेशिया में ब्लैकबेरी फोन के निर्माण, वितरण एवं उसके प्रचार प्रसार के लिए वहां की कंपनी मेराह पुतिह के साथ लाइसेंसी करार किया है। 
              
ब्लैकबेरी के सीईओ का फोकस साफ्टवेयर पर है। कंपनी ने पहले अपने हैंडसेट के निर्माण का कार्य आउटसोर्स किया था और अपने दो सबसे नए  उपकरणों में एंड्रायड के लिए अपने ही ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल बंद कर दिया था। 
          
ब्लैकबेरी ने 31 अगस्त को समाप्त दूसरी तिमाही में सॉफ्टवेयर एंड सर्विस यूनिट के जरिए 15 करोड़ 60 लाख डॉलर तथा उपकरणों के कारोबार के जरिए 10 करोड़ 50 लाख डॉलर का राजस्व प्राप्त किया था। कंपनी को एक साल पहले पांच करोड़ दस लाख डॉलर का लाभ हुआ था जबकि अब उसे 37 करोड़ 20 लाख डॉलर की कुल हानि हुई है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

PM,CM और मंत्रियों को पद से हटाने वाले संशोधन विधेयक पर JPC आज करेगी चर्चा

उत्‍तर प्रदेश में 6 जिलों की 55 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं सफल उद्यमी

आरटीई : योगी सरकार की सख्ती का असर, आदेश के बाद महज 4 दिनों में 15679 नामांकन

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय : योगी आदित्यनाथ

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

अगला लेख