Hanuman Chalisa

इन स्मार्ट फोन पर मिलेगा जियो कैश बैक का शानदार ऑफर

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (16:42 IST)
चीन की स्मार्टफोन कंपनी कोमियो इंडिया ने अपने दो नए स्मार्टफोन यहां पेश किए तथा कंपनी भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए आगामी तिमाही में कुछ और फोन पेश करेगी। कंपनी के नए फोन में कोमियो एस1 लाईट व सी2 लाइट है। इनकी कीमत क्रमश: 7499 रुपए व 5999 रुपए है।

कोमियो स्मार्टफोंस के सीईओ संजय कालिरोना ने बताया कि ये नए स्मार्टफोन युवा ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए हैं। कंपनी एक निश्चित कीमत दायरे में अपने ग्राहकों को बेहतर फीचर फोन वाले फोन उपलब्ध करवाना चाहती है। कंपनी आने वाली तिमाही में कुछ और उत्पाद लाने की तैयारी में है।

इसके साथ ही कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ गठजोड़ किया है। इसमें कोमियो के ये नए फोन खरीदने वालों को 2200 रुपए का कैशबैक जियोकैश के रूप में मिलेगा।  कालिरोना ने कहा कि जियो ग्राहकों के लिए एस1 लाईट की प्रभावी कीमत 5299 रुपए व सी2 लाईट की प्रभावी 3,799 रुपए पड़ेगी। इसके लिए जियो ग्राहक को 198 रुपए या 299 रुपए मासिक का रिचार्ज करवाना होगा। 

उन्होंने बताया कि सी2 लाईट में आठ एमपी कैमरा, 1.5 जीबी रैम, 16 जीबी मैमोरी व 3900 एमएएच की बैटरी है। इसी तरह एस1 लाईट में 8 एमपी कैमरा, 2जीबी रैम, 32 जीबी मैमोरी व 3050 एमएएच की बैटरी है। दोनों फोन में ओटीजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

अगला लेख