Hanuman Chalisa

3 हजार का थ्रीजी फोन, एक साल का इंटरनेट फ्री

Webdunia
नई दिल्ली। मोबाइल डिवाइस निर्माता ‘डाटाविंड’ एक सस्ता एंड्रायड फोन लांच करने वाली है। फोन के साथ एक साल का मुफ्त इंटरनेट मिलेगा। इसका 2जी हैंडसेट 2,000 रुपए में और 3जी वर्जन 3000 रुपए में आएगा। डाटाविंड के सीइओ सुनीत सिंह टुली के मुताबिक फिलहाल कंपनी ऑपरेटर एकत्ररही है।

कनाडाई कंपनी ने भारतीय करियर से मिलकर इन स्मार्टफोंस को खरीदने वाले कंज्यूमर्स के लिए मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा मुहैया करायी है। ये कंज्यूमर यूबीसर्फर से सर्फ कर सकते हैं। कंज्यूमर्स को ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग एक्सेस करने के लिए डाटा पैक खरीदने होंगे।

इसमें दी गई इंटरनेट की सुविधा के लिए डाटाविंड अपने ऑपरेटर सहयोगियों को कीमत चुकाएगा। टुली ने कहा कि ‘पहले साल के दौरान, कंपनी का लक्ष्य कम कीमत वाले स्मार्टफोंस के 50 लाख यूनिट बेचने का है। सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ योजना को देखते हुए हम 90 दिनों के भीतर कुल स्मार्टफोंस के 90 प्रतिशत उत्पादन करने की योजना बना रहे हैं।

कंपनी के अनुसार एंड्रायड आधारित यह डिवाइस 3.5 इंच डिस्प्ले वाला होगा। फिलहाल डाटाविंड के पास तीन स्मार्टफोन और 5 टैबलेट है और यह प्रति माह 40,000-50,000 डिवाइस की बिक्री करता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में डाटाविंड को प्रति आकाश टैबलेट 49.98 डॉलर के 100,000 यूनिट के सप्लाई का कांट्रेक्ट मिला था।
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं