Hanuman Chalisa

जानिए खास बातें दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्ट फोन की

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2016 (16:52 IST)
भारत के फोन प्रेमियों के लिए नोएडा की कंपनी सबसे सस्ता फोन लाई है। इस फोन के बाजार में आने से कीमतों में खलबली मच जाएगी। खबरों के अनुसार फ्रीडम 251 (Freedom 251)  नाम के इस फोन की कीमत सिर्फ 251 रुपए रखी है। इसे दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन माना जा रहा है।
फोन के फीचर्स :  इस स्मार्ट फोन में 4 इंच की क्यूएचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 3.2 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है। साथ ही 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर प्रयोग किया गया है।
 
फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 1450 एमएएच की बैटरी है। इस फोन की एक साल की वॉरंटी होगी। कंपनी के मुताबिक बैटरी और चार्जर की 6 महीने की वॉरंटी और इयरफोन की 3 महीने की वॉरंटी होगी जो हैंडसेट की खरीद की तारीख से शुरू हो जाएगी। फोन की बुकिंग 18 फरवरी को सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी जो 21 फरवरी को रात 8 बजे तक चलेगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष का भाई बादशाह मिमरोट गिरफ्तार, कांग्रेस प्रदर्शन में पुलिस को अपशब्द कहने का आरोप

एक्शन में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, जल्द लौटेंगे तमिलनाडु में फंसे मजदूर

पाकिस्तान समेत में कई देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में क्यों नहीं मिली राहत? जानिए तेल कंपनियां दाम क्यों नहीं घटा रहीं?

LIVE: चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार

गुजरात शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला: 10वीं में अब तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य