Hanuman Chalisa

क्या भविष्य में पानी के अंदर भी काम करेंगे Apple iPhone? जानिए क्या है कंपनी का 'मास्टर प्लान'

Webdunia
बुधवार, 6 जुलाई 2022 (14:05 IST)
टेक जाइंट एप्पल हर फोन में कुछ नए इनोवेटिव तत्व जोड़ने की कोशिश में लगा रहता है। हाल ही में खबर आई है कि US के Patent and Trademark Office ने Apple को एक और खास Patent दे दिया है। इस पेटेंट का नाम Modifying functionality of an electronic device during a moisture exposure event' है, जो आईफोन यूजर्स को भारी बरसात में भी टाइपिंग करने और फोन चलाने की सुविधा प्रदान करेगा। 
 
वैसे तो सारे आईफोन water resistant होते हैं, जिससे हल्के-फुल्के छींटे उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाते। लेकिन, गीली उंगलियों के साथ फोन चलाना और टाइपिंग करना थोड़ा परेशानी भरा हो जाता है। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ वर्षों में एप्पल इस समस्या का समाधान ढूंढ लेगा। एप्पल ने दावा किया है कि इस फीचर से आप हल्की बरसात से लेकर फोन को पानी में आधा डुबाकर भी इस्तेमाल कर पाएंगे। 
 
इसके लिए आईफोन के ऑन स्क्रीन कंट्रोल्स को भी चेंज किया जाएगा। बटन के साइज को बढ़ाया जाएगा। पानी आने पर आईफोन अपने आप प्रेशर सेंसिटिव मोड में चले जाएंगे, जिससे टच और अधिक स्मूथ हो जाएगा। नीचे दिए गए स्केच से आप इस मेकेनिजम को और अच्छे से समझ पाएंगे।  
 
साथ ही साथ कैमरा फीचर्स को भी बढ़ाया जाएगा, जैसे - Wet, Underwater और Dry modes. इसमें ऐसे सेंसरों का उपयोग किया जाएगा जो पानी की स्थिति देखकर अपने आप मोड एडजस्ट कर लेंगे। उदाहरण के तौर पर जब फोन ज्यादा पानी में होगा तो बटन्स बड़े होकर दिखने लगेंगे, जिससे यूजर्स को फोन ऑपरेट करने में आसानी हो। 
 
यूजर्स के पास कब तक आ जाएगा Fully WaterProof iPhone?
वैसे तो एप्पल ने पेटेंट रजिस्टर करा लिया है। लेकिन अभी इस संबंध में रिसर्च शुरू नहीं की गई है। एप्पल अपने यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करवाता, लेकिन फिर भी एक Fully WaterProof iPhone खरीदने के लिए आपको 1 से 2 साल का इंतजार करना पड़ सकता है।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख