Hanuman Chalisa

भारत आया गूगल नेक्सस 6, जानें फीचर्स..

Webdunia
शुक्रवार, 7 नवंबर 2014 (12:37 IST)
गूगल का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन नेक्सस 6 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। कंपनी ने इसे ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया है।  यह स्मार्टफोन फीचर्स और परफोर्मेस के मामले में एप्पल आईफोन 6, एचटीसी वन एम8, सोनी एक्सीपीरिया जेड3, एलजी जी3 जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देने वाला है।

इसमें एक और खास बात ये है कि गूगल नेक्सस 6 को एंड्रॉयड के सबसे लेटेस्ट वर्जन 5.0 लॉलीपॉप के साथ उतारा जा रहा है। यह ओएस बहुत ही एडवांस है जिसमें कई सारे अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
अगले पन्ने पर, जानें गूगल नेक्सस 6 के फीचर्स...

गूगल नेक्सस 6 स्मार्टफोन में डिस्पले स्क्रीन 5.96 इंच की गोरिल्ला ग्लास3 प्रोटेक्शन के साथ दी गई है जिसका रेजोल्युशन 1440X2560 पिक्सल है। इसमें 2.7 गीगाहर्ट्‍ज प्रोसेसर, 32जीबी/ 64जीबी मेमोरी और 3जीबी रैम दी गई है

गूगल का यह नया स्मार्टफोन एक बेहर कैमरा स्मार्टफोन भी है। इमसें 13 मेगापिक्सल कैमरा पीछे की तरफ दिया गया है। इसमें 2 मेगापिक्सल कैमरा आगे की तरफ दिया गया है। कंपनी ने इसमें 3220 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है जो 24 घंटे का टॉक टाइम देती है।

किफायती एंड्रायड वन फोन पेश करने के बाद गूगल अपना प्रीमियम नेक्सस-6 स्मार्टफोन और नेक्सस-9 टैबलेट अगले कुछ सप्ताह में भारत में पेश करेगी, जहां नेक्सस-6 स्मार्टफोन की कीमत 44,000 रुपए है, वहीं नेक्सस-9 टैबलेट की कीमत 28,900 रुपए से शुरू होती है। अमेरिका स्थित मोटोरोला द्वारा विकसित नेक्सस-6 को नेक्सस-9 के साथ पिछले महीने वैश्विक स्तर पर पेश किया गया। नेक्सस-9 को ताइवान की कंपनी एचटीसी ने विकसित किया है।

नेक्सस-6 को गूगल के प्ले स्टोर पर 44,000 रुपए (32जीबी) कीमत पर सूचीबद्ध किया गया है, जबकि 64 जीबी संस्करण 49,000 रुपए में उपलब्ध होगा, वहीं नेक्सस-9 के 16जीबी वाईफाई संस्करण की कीमत 28,900 रुपए  होगी, जबकि 32जीबी एलटीई संस्करण 44,900 रुपए में उपलब्ध होगा। ये उत्पाद कब उपलब्ध होंगे इसकी तिथि अभी नहीं बताई गई है।

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी