Hanuman Chalisa

लांच हुआ ऑनर का सस्ता फोन, ये हैं फीचर्स

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (16:31 IST)
हुआवेई के सब-ब्रांड ऑनर ने एक नया स्मार्टफोन ऑनर 6 प्ले के नाम से लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 599 चीनी युआन (भारतीय रुपए में करीब 5,900) करीब 5,900 रुपए है। हालांकि यह बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है। हॉनर 6 प्ले में व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। हॉनर 6 प्ले 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
 
कैमरे की बात करें तो फोन में अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। हॉनर 6 प्ले में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और 84 डिग्री वाइड एंगल लैंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 
स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन है। फोन में 3020 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी पर 3जी नेटवर्क पर 15 घंटे तक का टॉक टाइम और 15 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा।
 
स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.8 x 72 x 8.85 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम है। हॉनर 6 प्ले में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स कनेक्टिविटी के लिए हैं। इसके अलावा फोन में एक्सीलेरोमीटर, डिस्टेंस और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।
 
फोन में होम बटन के अलावा फोन के बाईं तरफ़ एक अलग बटन है जिससे अलग-अलग तरह से दबाने पर कई तरह के एक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैं। हॉनर 6 प्ले में एक 5 इंच ( 720x1280पिक्सल्स) एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

अगला लेख